अन्य खबरबिजनेस

ITR Refund: ITR भरने के बाद Refund में देरी, जानिए कैसे पाएं रुका हुआ रिफंड का पैसा?

ITR Refund इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (Income Tax Return 2025) करने की ड्यू डेट 15 सितंबर है। अगर कोई ड्यू डेट के बाद आईटीआर फाइल करता है, तो उसे लेट आईटीआर फाइल करने के दंड में जुर्माना भर पड़ सकता है। लास्ट में होने वाली भागदौड़ से बचने के लिए कई टैक्सपेयर्स पहले से ही आईटीआर फाइल कर चुके हैं।

आईटीआर फाइल करने के बाद सभी टैक्सपेयर्स रिफंड का इंतजार करते हैं। अगर आप भी उन टैक्सपेयर्स में से है, जिन्हें अभी तक रिफंड नहीं मिला है, तो इसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं। लेकिन इससे पहले जानते हैं कि आईटीआर फाइल करने के कितने समय बाद रिफंड मिल जाता है।

 

Read more Gold Price Today: चांदी की कीमतों ने आज बनाया नया रिकॉर्ड; सोना में भी दिखी तेजी , जान लीजिए आज का रेट…

 

 

ITR Refund 2025: कब तक मिल सकता है रिफंड?

इनकम टैक्स का नियम कहता है कि आईटीआर फाइल करने के तीन से चार हफ्ते बाद रिफंड का पैसा मिल जाता है। अगर आपको रिफंड का इंतजार करते हुए 1 महीना बीत चुका है, तो आपको इसके बाद एक्शन लेना चाहिए।

 

अब जानते हैं कि आईटीआर रिफंड न मिलने के क्या कारण हो सकते हैं।

ITR Refund 2025: मिलने में क्यों हो रही है देरी?

  • बैंक की जानकारी गलत दर्ज करना
  • पैन और आधार कार्ड का लिंक न होना
  • बैंक डिटेल करने के बाद प्री वैलिडेट करना भूल जाना
  • आईटीआर फाइल करने के बाद ई-वेरिफिकेशन करना भूल जाना
  • कैलकुलेशन में गलती, ऐसे में इनकम टैक्स की ओर से नोटिस भी मिल सकता है।
  • अगर कैलकुलेशन ठीक है, तो आप सेक्शन 139(4) के तहत रेक्टिफाइंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

ITR Refund में देरी, क्या करें?

ITR Refundअब जानते हैं कि अगर रिफंड मिलने में देरी हो रही है, तो आप क्या कर सकते हैं। अगर रिफंड मिलने में 1 महीने से ज्यादा हो जाए, तो आप इसकी शिकायत इनकम टैक्स की वेबसाइट पर कर सकते हैं। ये संभव है कि इनकम टैक्स की ओर से आपको Refund Reissue करने के लिए कहा जाए।

 

Read more AIIMS Never Alone App Launch; AIIMS ने लॉन्च किया सुसाइड रोकने वाला स्पेशल APP, मानसिक स्वास्थ्य का भी रखेगा ख्याल…

 

 

आप नीचे दिए गए स्टेप्स से Refund Reissue कर सकते हैं।

 

स्टेप 1- सबसे पहले आपको इनकम टैक्स विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट में लॉगिन करना होगा।

 

स्टेप 2- अब यहां My Account वाले सेक्शन पर जाएं।

 

स्टेप 3-फिर Refund Re-issue वाले ऑप्शन को सेलेक्ट कर Click on पर जाएं।

 

स्टेप 4- इसके बाद Refund Reissue Request पर क्लिक करें।

 

स्टेप 5- अब यहां आपको जरूरी जानकारी जैसे पैन, Assessment Year और रिटर्न अमाउंट आदि दर्ज करना होगा।

 

स्टेप 6- फिर ई-वेरिफाई कर Refund Re-Issue Request सबमिट करना होगा।

Related Articles

Back to top button