*✍️मई में नहीं होगी कोई भी परीक्षाएं……केंद्र सरकार ने लिया फैसला….* – RGH NEWS
देश

*✍️मई में नहीं होगी कोई भी परीक्षाएं……केंद्र सरकार ने लिया फैसला….*

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी ऐसे शिक्षण संस्थानों जो केंद्र की फंडिंग से चलते हैं, को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि मई के दौरान छात्रों की कोई भी परीक्षा न ली जाए। शिक्षा सचिव अमित खरे ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को यह पत्र लिखा है। हालांकि पत्र में यह भी कहा गया है कि ऑनलाइन परीक्षा पहले की तरह जारी रखी जा सकती है।

इस आदेश की अगली समीक्षा जून में की जाएगी और तय किया जाएगा कि परीक्षा आगे स्थगित करने की जरूरत है या नहीं। सभी शिक्षण संस्थानों को यह भी कहा गया है कि वे लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें और साथ में कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए भी कहें। गौरतलब है कि देश में हर गुजरते दिन के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button