Bullet Train Update: जापान से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, भारत में दौड़ेगी 7000 किलोमीटर तक बुलेट ट्रेन... – RGH NEWS
बिजनेस

Bullet Train Update: जापान से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, भारत में दौड़ेगी 7000 किलोमीटर तक बुलेट ट्रेन…

Bullet Train Update प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि जापान की भागीदारी से भारत में बुलेट ट्रेन सेवा का विस्तार बड़े पैमाने पर होगा। शुक्रवार को जापान में एक कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना भारत और जापान के बीच एक महत्वपूर्ण आयोजना है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि आने वाले कुछ वर्षों में इस मार्ग पर यात्री सेवाएं शुरू की जा सकें। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के अलावा, देश में 7,000 किलोमीटर तक हाई स्पीड रेल नेटवर्क स्थापित करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

 

बुलेट ट्रेन का अधिकांश हिस्सा ‘मेक इन इंडिया’

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के अखबार ‘योमिउरी शिंबुन’ को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि इसका अधिकांश हिस्सा ‘मेक इन इंडिया’ के माध्यम से विकसित किया जाएगा। ताकि यह कार्यक्रम टिकाऊ और व्यवहारिक हो। उन्होंने कहा, “मैं इस प्रयास में जापानी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी का स्वागत करता हूं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत-जापान सहयोग में उच्च-गति रेल के अलावा परिवहन के अन्य क्षेत्रों को भी जोड़ने की क्षमता है, जिनमें बंदरगाह, विमानन, जहाज निर्माण, सड़क परिवहन, रेलवे और लॉजिस्टिक्स शामिल हैं, जहां भारत ने महत्वाकांक्षी पहल की है। मोदी ने कहा, “स्पष्ट रूप से, इन क्षेत्रों में जापान की तकनीकी बढ़त, भारत की व्यापकता, विनिर्माण और नवाचार शक्ति के साथ मिलकर दोनों पक्षों के लिए अपार मूल्य सृजित कर सकती है।”

अंतरिक्ष में भी जापान बनेगा भारत का साथी

रेल नेटवर्क के साथ ही अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में भी जापान भारत का बड़ा साथी बनेगा। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा हमारे वैज्ञानिकों के दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और नवाचार की गाथा है। अब इसरो के साथ जापान की अंतरिक्ष एजेंसी मिलकर स्पेस में एक नया अध्याय जोड़ेगी।

 

रक्षा से समुद्री सुरक्षा तक जापान का साथ

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग के सफलता की भी एक बड़ी कहानी है। दोनों देशों का हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और स्थिरता में साझा हित है। आज हमारी साझेदारी तीनों सेनाओं तक फैली हुई है। हम नियमित रूप से द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय अभ्यास करते हैं। हम एक मजबूत रक्षा उपकरण और तकनीकी सहयोग का निर्माण कर रहे हैं।”

 

Read more Cg News Today: प्रदेश में रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

 

भारत का अहम आर्थिक साझेदार जापान

Bullet Train Updateप्रधानमंत्री ने कहा कि आर्थिक साझेदारी भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के प्रमुख स्तंभों में से एक है। विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में हम एक-दूसरे की वृद्धि, प्रतिस्पर्धात्मकता और गतिशीलता में योगदान दे रहे हैं। मोदी ने कहा कि जापान पीढ़ियों से भारत के बुनियादी ढांचे के विकास में एक विश्वसनीय साझेदार रहा है और मोटर वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, रसायन, वित्त एवं दवा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत के लिए जापान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का एक बड़ा स्रोत भी रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button