वैक्सीन से कोरोना के विरुद्ध रोग प्रतिरोधक क्षमता को मिलती है मजबूती....टीके का दूसरा डोज समय पर लेना जरूरी – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

वैक्सीन से कोरोना के विरुद्ध रोग प्रतिरोधक क्षमता को मिलती है मजबूती….टीके का दूसरा डोज समय पर लेना जरूरी

RGHNEWS रायगढ़, 2 मई2021/ कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण एक अत्यंत महत्वपूर्ण व बेहद जरूरी उपाय है। इससे कोविड के विरुद्ध शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है। कोविड का उपचार कर रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम में  कोविड-19 वैक्सीन अत्यधिक असर कारक है। वैक्सीन की दोनों डोज लगने से शरीर का इम्यून सिस्टम और मजबूत होता है इसलिए सभी लोगों को जिन्होने कोविशील्ड की पहली डोज ली है उसके 6 सप्ताह बाद दूसरी डोज और को-वैक्सीन की पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज अवश्य लेना चाहिए। वैैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बाद संक्रमित होने के मामले बहुत कम आए हैं। वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद यदि संक्रमण होता है तो वायरल लोड कम होता है और गंभीर स्थिति की संभावनाएं या अस्पताल में भर्ती होने की संभावना न्यूनतम रहती है। विशेषज्ञों का कहना है कि दूसरी डोज लगाने के 14 दिन बाद शरीर में पर्याप्त मात्रा में एंटीबाडी बनती है और हमारा प्रतिरक्षात्मक तंत्र मजबूत होता है। लेकिन वैक्सीनेशन करवाने के पश्चात भी संक्रमण से बचाव के लिए कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करना बेहद जरूरी है। हमेशा मास्क लगाना, भीड़ से बचना और हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोना या सेनेटाइज करना अत्यंत आवश्यक है।
कोविड टीकाकरण के तहत फिलहाल कोविशिल्ड और कोवैक्सीन ये दो टीके लगाए जा रहे हैं। लाभार्थी को पहले डोज में जो टीका लगा है दूसरे में भी वही टीका लगाया जाएगा। कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक पहले खुराक के 6 से 8 सप्ताह के बीच तथा को-वैक्सीन टीके की दूसरी खुराक 28 दिन बाद लगवा लेनी चाहिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी।
दूसरे डोज के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन की नहीं पड़ेगी जरूरत
डीआईओ डॉ.भानु पटेल ने बताया कि टीके की दूसरी डोज लेने के लिए फिर से किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। दूसरा टीका लगवाने के लिए पहला टीका लगने के बाद जो सर्टिफिकेट मिला है उसके साथ उस दौरान जो फोटो पहचान पत्र लाभार्थी लेकर गए थे, उसे लेकर जाना होगा। उक्त जानकारी तथा मोबाइल नंबर के आधार पर हेल्थ विभाग के डेटाबेस से लाभार्थी की डिटेल मैच कर दूसरा टीका लगाया जा सकेगा। लाभार्थी को अपना फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से टीकाकरण के लिए लेकर जाना होगा तथा पहले टीका लगाने के दौरान जो फोन नंबर दिया था उसकी जानकारी भी देनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button