*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- 9:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी बैठक...हो सकता है बड़ा फैसला – RGH NEWS
राजनीतिक

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- 9:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी बैठक…हो सकता है बड़ा फैसला

RGHNEWS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑक्सीजन और दवाईयों की उपलब्धता की समीक्षा करने के लिए आज सुबह 9:30 बजे विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहे देश में ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की कमी ने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को विशेषज्ञों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। इसी बीच कुछ वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि उन्होंने कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर भारत सरकार को आगाह किया था, लेकिन सरकार ने उनकी इस चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया था। सरकार द्वारा स्थापित वैज्ञानिक सलाहकारों के एक मंच ने भारतीय अधिकारियों को मार्च में ही चेतावनी दी थी। उस वक्त देश में कोविड-19 का नया वेरियंट मिल चुका था।

पीएम मोदी के पदभार संभालने के बाद भारत में यह सबसे बड़ा संकट है। यह अभी देखा जाना बाकी है कि सरकर इससे कैसे निपटती है, वहीं कोरोना से मची तबाई पीएम को और उनकी पार्टी को राजनीतिक रूप से कैसे प्रभावित करती है। अगला आम चुनाव 2024 में होने वाला है। इससे पहले हाल ही में पांच राज्यों के चुनावी परिणाम रविवार को आएंगे। इसके बाद 2022 में भी कुछ राज्यों में विधानसभा का चुनाव होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button