बिजनेस

Stock Market: हफ्ते के पहले दिन शेयर मार्केट में दिखी तेजी, Sensex में 400 अंक की बढ़त…

Stock Market हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 25 अगस्त को सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 120 अंक की तेजी है, ये 25,000 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। इंफोसिस और TCS में के शेयरों में 3% ज्यादा की तेजी है। ICICI बैंक, BEL और एशियन पेंट्स का शेयर गिरा है।

 

निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में तेजी और 16 में गिरावट है। NSE के मीडिया इंडेक्स को छोड़कर सभी में तेजी है। IT करीब 3% ऊपर है। रियल्टी, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में तेजी है।

 

ग्लोबल मार्केट में तेजी

 

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.68% ऊपर 42,922 पर और कोरिया का कोस्पी 0.92% ऊपर 3,198 पर कारोबार कर रहा है।

हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.04% चढ़कर 25,856 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.86% ऊपर 3,858 पर कारोबार कर रहा है।

22 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.89% ऊपर 45,632 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 1.88% चढ़कर 21,496 पर और S&P 500 1.52% ऊपर 6,467 पर बंद हुए।

22 अगस्त को FIIs ने 1,623 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे

 

22 अगस्त को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,622.52 करोड़ और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने -329.25 करोड़ रुपए की नेट बिक्री की।

अगस्त महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹25,751.02 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 66,183.51 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।

 

Read more Hartalika Teej 2025: कल है हरतालिका तीज; यहां जानें ब्रह्म मुहूर्त और पूजन का समय, राहुकाल में रहें सावधान…

 

Stock Marketजुलाई महीने में विदेशी निवेशकों ने कुल 47,666.68 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹60,939.16 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

Related Articles

Back to top button