15 अगस्त को पूरा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न मनाएगा। इस बीच स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के नाम संबोधन दिया है। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, 'मेरे प्यारे देशवासियों, नमस्कार, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आप सभी को मैं हार्दिक बधाई देती हूं

हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि स्वाधीनता दिवस और गणतंत्र दिवस सभी भारतीय उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। ये दिवस हमें भारतीय होने के गौरव का विशेष स्मरण कराते हैं। 15 अगस्त की तारीख हमारी सामूहिक स्मृति में गहराई से अंकित है। औपनेविशक शासन की लंबी अवधि के दौरान देशवासियों की अनेक पीढ़ियों ने ये सपना देखा था

कि एक दिन देश स्वाधीन होगा, देश के हर हिस्से में रहने वाले, पुरुष महिलाएं और बुढ़े जवानों ने विदेशी शासन की बेड़ियों को तोड़ फेंकने के लिए व्याकुल थे। उनके संघर्ष निराशा नहीं आपितु बलवती आशा का भाव था। आशा का वही भाव स्वतंत्रता के बाद हमारी प्रगति को उर्जा देता रहा है। कल जब हम अपने तिरंगे को सलामी दे रहे होंगे, तो वहां उन सबी

स्वाधीनता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे जिनके बलिदान के बल पर 78 साल पहले 15 अगस्त के दिन भारत ने स्वाधीनता हासिल की थी। ' क्या बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, 'अपनी स्वाधीनता को पुन: प्राप्त करने के बाद हम एक ऐसे लोकतंत्र के मार्ग पर आगे बढ़ें

दूसरे शब्दों में कहें तो हम भारत के लोगों ने अपनी नियति को स्वरूप देने का अधिकार स्वयं को अर्पित किया। अनेक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में लिंग, धर्म तथा अन्य आधारों पर लोगों के मताधिकार पर पाबंदियां होती थीं। परंतु हमने ऐसा नहीं किया। चुनौतियों के बावजूद भारत के लोगों ने लोकतंत्र को सफलतापूर्वक

अपनाया। लोकतंत्र को अपनाना हमारे प्राचीन लोकतामंत्रिक मूल्यों की सहज अभिव्यक्ति थी। भारत भूमि विश्व के प्राचीनतम गणराज्यों की धरती रही है। इसे लोकतंत्र की जननी कहना सर्वथा उचित है। हमारे द्वारा अपनाए गए संविधान की आधारशिला पर हमारे लोकतंत्र का भवन निर्मित हुआ है। हमने लोकतंत्र पर आधआरित ऐसी संस्थाओं का निर्माण किया जिनसे लोकतांत्रिक कार्यशैली को मजबूती मिली।'