देश

Noida Day Care News: डे-केयर में 15 महीने बच्ची के साथ हैवानियत; बच्ची को मुक्का मारा, सिर दीवार पर पटका, VIDEO हुआ वायरल…

Noida Day Care News नोएडा के एक डे-केयर सेंटर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सेक्टर-142 स्थित डे-केयर में 15 महीने की मासूम बच्ची से मेड ने क्रूरता की हदें पार की हैं। पुलिस शिकायत मिलने पर तुरंत एक्शन लेते हुए निर्दयता करने वाली सहायिका को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उससे घटना की जानकारी की और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

कैसे सामने आई मेड की हैवानियत?

सेक्टर-137 की एक सोसायटी में रहने वाले दंपती अपनी 15 माह की बच्ची को डे-केयर में भेजते थे। वहां घरेलू सहायिका उसकी देखभाल करती थी। वह दस दिन पहले ही डे-केयर में आई थी। दंपती ने बच्ची के पैर पर निशान देखकर डे-केयर की सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसमें घरेलू सहायिका उससे निर्दयता करती नजर आई

 

Read more Baaghi 4 Teaser: मारकाट और खूनी खेल से है भरपूर है ‘बागी 4’ का टीजर, जानें कब होगी रिलीज…

 

इस आधार पर मासूम की मां ने थाने में संचालिका और घरेलू सहायिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। डीसीपी नोएडा जोन यमुना प्रसाद ने बताया कि बच्ची डे केयर में ढाई घंटे आती थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घरेलू सहायिका को हिरासत में लिया है।

 

Noida Day Care Newsइस घटना के बाद ये सवाल उठता है कि कामकाजी दंपति के बच्चे डे-केयर सेंटर में कितना सुरक्षित हैं? जो माता-पिता अपने बच्चे को डे-केयर वालों के सहारे छोड़ जाते हैं वो वीडियो देखकर सहम गए हैं और घटना को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए सहायिका पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

देखें वीडियो: 

 

 

Related Articles

Back to top button