देश

✍️ एक ही कमरे में पांच पति के साथ रहती है यह महिला ✍️

 
( RGH NEWS )देहरादून। महाभारत काल में द्रौपदी का विवाह पांच पाण्डवों के साथ हुआ था। नए जमाने की इस द्रौपदी के भी पांच पति है। खास बात ये है कि इस महिला के पांचो पति सगे भाई हैं।
नए जमाने की द्रौपदी का नाम राजो वर्मा है। ये देहरादून के एक गांव में रहती है। पांच पतियों से शादी के बाद सभी एक साथ एक ही कमरे में रहते हैं।
आप सोच रहे होंगे कि पांच पति एक पत्नी के साथ एक ही कमरे में कैसे रह लेते हैं। दरअसल एक ही कमरे के घर में हर रात एक भाई बीवी के साथ कमरे में सोता है और बाकी चार बाहर बरामदे में खटिया लगाते हैं।
राजो का एक 18 महीने का बच्चा भी है। जिसके पिता इन पांचो में से कौन है, इसका खुद इन्हें भी नहीं पता। लेकिन प्यार देखिए कि कोई भी भाई दूसरे भाई का हक नहीं मारता और राजो का प्यार इन पांचों पतियों के लिए एक बराबर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजो की शादी एक साथ पांच पतियों से होने के पीछे हिमालय के इस गांव कि परंपरा है। इस परंपरा के अनुसार एक महिला को अपने पति के साथ साथ उनके भाईयों से भी शादी करनी होती है।इनकी शादी भारतीय परंपरा के अनुसार पूरे गांव के सामने हुई थी।
राजों अपने सभी पतियों को बराबर की तव्‍वजो देती है। अगर राजो किसी एक पति के साथ समय बिताती है, तो उसके बाकि पति इस बात का बुरा नहीं मानते।राजो ही नहीं, राजो की मां ने भी तीन आदमियों से शादी की थी। ये परंपरा सदियों से इसी तरह इस गांव में चलती आ रही है। ताकि जनसंख्या नियंत्रण और आर्थिक फायदे हो सकें।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button