देश

Big Breaking: पाकिस्तान ने LoC पर तोड़ा सीजफायर, पुंछ सेक्टर में की गोलीबारी…

Big Breaking ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कुछ समय तक शांत रहने के बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पूंछ सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की है। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की गोलीबारी का तगड़ा जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि इस बारे में अब तक क्या अपडेट सामने आए हैं।

 

Read more प्रियंका चोपड़ा बनीं OTT क्वीन, जॉन सीना संग एक्शन-कॉमेडी फिल्म प्राइम वीडियो पर साढ़े सात करोड़ के पार

 

15 मिनट तक गोलीबारी जारी रही

Big Breakingआधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम यानी सीजफायर का उल्लंघन किया है और पुंछ सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की है। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानकारी के मुताबिक, 15 मिनट तक गोलीबारी जारी रही। अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button