Fighter jet Crash: बड़ा हादसा; F-35 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट ने ऐसे बचाई अपनी जान.. – RGH NEWS
देश

Fighter jet Crash: बड़ा हादसा; F-35 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट ने ऐसे बचाई अपनी जान..

Fighter jet Crash अमेरिका से एक बड़े विमान हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में अमेरिकी नौसेना का F-35 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में विमान के पायलट ने सफलतापूर्वक इजेक्ट कर लिया है। F-35 लड़ाकू विमान के क्रैश होने की ये घटना बुधवार को सामने आई है। आइए जानते हैं कि इस हादसे के बारे में अब तक क्या कुछ पता लगा है।

 

कब और कैसे हुआ हादसा?

अमेरिकी नौसेना विमान क्रैश होने के बारे में एक प्रेस बयान जारी किया है। बयान के मुताबिक, बुधवार को कैलिफोर्निया में नेवल एयर स्टेशन लेमूर के पास एक अमेरिकी नौसेना का F-35 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। बयान में कहा गया है कि हादसे के वक्त पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया और शाम लगभग 6:30 बजे हुई इस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Read more Chhattisgarh Latest News: SECR ने 3 महीने में रायपुर रूट के कैंसिल किया लगभग 900 से ज्यादा ट्रेन तो वही 10000 से ज्यादा ट्रेनों को किया गया पढ़े पूरी खबर…

 

नौसेना ने क्या बताया?

नौसेना ने अपने बयान में जानकारी दी है कि जो F-35 लड़ाकू विमान क्रैश हुआ उसे स्ट्राइक फाइटर स्क्वाड्रन VF-125 को सौंपा गया था, जिसे “रफ़ रेडर्स” के नाम से जाना जाता है। VF-125 एक फ्लीट रिप्लेसमेंट स्क्वाड्रन है, जो पायलटों और एयरक्रू को प्रशिक्षण देने के लिए जिम्मेदार है

 

Read more Chhattisgarh Latest News: SECR ने 3 महीने में रायपुर रूट के कैंसिल किया लगभग 900 से ज्यादा ट्रेन तो वही 10000 से ज्यादा ट्रेनों को किया गया पढ़े पूरी खबर…

 

सबसे आधुनिक विमान

Fighter jet CrashF-35 लड़ाकू विमान के क्रैश होने की ये घटना नेवल एयर स्टेशन लेमूर में हुई है। लेमूर मध्य कैलिफ़ोर्निया के फ्रेस्नो शहर से लगभग 40 मील (64 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। हादसे के बारे में आगे की जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है। F-35 को दुनिया का सबसे आधुनिक 5वीं पीढ़ी का विमान माना जाता है। ये वर्तमान में दुनिया का सबसे महंगा विमान भी है।

Related Articles

Back to top button