Indore News; गाड़ी वाले ध्यान दें... 1 अगस्त से बिना हेलमेट में नई मिलेगा पेट्रोल, आदेश जारी... – RGH NEWS
देश

Indore News; गाड़ी वाले ध्यान दें… 1 अगस्त से बिना हेलमेट में नई मिलेगा पेट्रोल, आदेश जारी…

Indore News: शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। 1 अगस्त 2025 से इंदौर के किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। यह निर्णय कलेक्टर के आदेशानुसार लागू किया जा रहा है जिसके तहत दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

 

Read More : वास्तु अनुसार ये बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है मेन गेट पर शू रैक रखना

Indore News: इस अभियान के तहत आगामी दो दिनों तक व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि लोगों को नियमों की जानकारी दी जा सके और उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इसके बाद नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। केवल पेट्रोल पंप ही नहीं बल्कि ट्रैफिक विभाग भी हेलमेट नियमों के सख्त पालन को लेकर सक्रिय रहेगा। चालान और कार्रवाई जैसे कदम उठाए जाएंगे।

 

Read More : शुगर कम करने वाली सब्जियां, डायबिटीज के मरीज जरूर खाएं

Indore News: यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश द्वारा शहर के निरीक्षण के बाद लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में लोग हेलमेट पहनने से बचते हैं जिससे सड़क हादसों की आशंका बढ़ जातीहै।

बिना हेलमेट पेट्रोल” नियम इंदौर में कब से लागू हो रहा है?

: बिना हेलमेट पेट्रोल देने का नियम 1 अगस्त 2025 से इंदौर शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर लागू किया जा रहा है।

 

बिना हेलमेट पेट्रोल” नियम सिर्फ पेट्रोल पंप पर ही लागू होगा?

उत्तर: नहीं, यह नियम सिर्फ पेट्रोल पंप तक सीमित नहीं है। ट्रैफिक पुलिस भी सख्ती से चालान और अन्य कार्रवाई करेगी यदि कोई दोपहिया चालक हेलमेट नहीं पहनता है।

 

बिना हेलमेट पेट्रोल” नियम के पीछे सरकार का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इस नियम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और चोटों को कम किया जा सके।

 

क्या “बिना हेलमेट पेट्रोल” नियम सभी उम्र के दोपहिया चालकों पर लागू होगा?

उत्तर: हां, यह नियम सभी दोपहिया चालकों और उनके पीछे बैठने वाले यात्रियों पर भी लागू होगा, चाहे वे किसी भी उम्र के हों।

 

कोई व्यक्ति पेट्रोल पंप पर हेलमेट नहीं पहनता है तो क्या उसे चालान भी भरना होगा?

Indore News: हाँ, ट्रैफिक विभाग इस नियम के उल्लंघन पर चालान भी कर सकता है, और पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भी नहीं मिलेगा

Related Articles

Back to top button