Top News In Raigarh: ट्रेलर यूनियन ने पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Top News In Raigarh: ट्रेलर यूनियन ने पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित

श्याम मंदिर चोरी मामले में पूरा शहर है पुलिस विभाग का आभारी

Top News In Raigarh:   बीते दिनों हुवे श्याम मंदिर में चोरी के मामले में जिस प्रकार से इतने जल्दी चोर को गिरफ्तार किया,और साथ ही साथ चोरी हुवे श्याम बाबा के सभी आभूषणों को बरामद किया,उसी के समान में रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ के द्वारा पुलिस अधीक्षक,और नगर पुलिस अधीक्षक से मिलकर गुलदस्ता देकर सम्मानित किया,और पूरे पुलिस विभाग का धन्यवाद दिया।

श्याम मंदिर से चोरी होना पूरे रायगढ़ के जनता की आस्था पर चोट थी,की हमारे आराध्य के घर चोरी हुई,लेकिन पुलिस विभाग ने जिस तत्परता के साथ चोर को और चोरी हुवे पूरे आभूषण को जप्त किया,वाकई ये काबिले तारीफ है,जिसके लिए पूरे रायगढ़ की जनता खुले दिल से पुलिस विभाग का धन्यवाद कर रही।।


आज प्रमुख रूप से यूनियन के जिलाध्यक्ष आशीष यादव,संरक्षक सतीश चौबे,वरिष्ठ सदस्य सरबजीत सिंह,प्रभा शंकर शाही, एजाज अहमद, स्वपनील सिंह,अमित सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button