Nigeria boat overturning News: बड़ा हादसा; नाव पलटने से कम से कम 30 लोगों की मौत, 12 से अधिक लापता…

Nigeria boat overturning News: अबुजा: उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक बाजार में यात्रियों को ले जा रही एक नौका पलट गई, जिससे कम से कम 30 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के एक अधिकारी इब्राहिम हुसैनी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार को नाइजर राज्य के शिरोरो क्षेत्र के गुमु गांव के पास हुई।
Nigeria boat overturning News: हुसैनी ने कहा कि खोज और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन ये सीमित हैं क्योंकि ज़्यादातर इलाके पर हथियारबंद गिरोहों का कब्ज़ा है
नाव से 26 लोगों को बचाया गया
इस बीच, नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के एक अधिकारी यूसुफ लेमू ने बताया कि नाव से 26 लोगों को बचाया गया है। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। स्थानीय अधिकारी इसियाकू अकिलू ने बताया कि दुर्घटना का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन सभी संकेतों से ऐसा लगता है कि यह क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण हुई। नाव चालक संघ के सदस्य अदामु अहमद ने पुष्टि की कि नाव क्षमता से अधिक लोगों से भरी हुई थी।
सशस्त्र समूहों ने हाल के महीनों में बढ़ाए हमले
बता दें कि सशस्त्र समूहों, जिन्हें आमतौर पर डाकू कहा जाता है, ने हाल के महीनों में उत्तर-मध्य क्षेत्र में हमले बढ़ा दिए हैं, जिससे बचाव कार्य जटिल हो गए हैं। वहीं, यह दुर्घटना नाइजीरियाई जलमार्गों पर होने वाली घातक नाव दुर्घटनाओं की श्रृंखला में नवीनतम है, जहां दूरदराज के इलाकों में, खासकर बरसात के मौसम में, अत्यधिक भार और खराब रखरखाव वाले जहाजों के कारण दुर्घटनाएं आम हैं।
पिछले साल जम्फारा की नदी में पलटी थी नाव, 40 लोग डूबे थे
Nigeria boat overturning Newsपिछले साल सितंबर में, उत्तर-पश्चिमी राज्य जम्फारा की एक नदी में ज्यादातर किसानों को ले जा रही एक नाव पलट गई थी, जिसमें कम से कम 40 लोग डूब गए थे। स्थानीय मीडिया आउटलेट दकेबल की गणना के अनुसार, 2024 में नाइजीरिया में नाव दुर्घटनाओं में कम से कम 326 लोग मारे गए