Aadhaar Card Rule: जल्द करा लें Aadhaar Card से जुड़ा ये काम; नहीं कराने पर बंद हो जाएगा आपका कार्ड, UIDAI ने किया अलर्ट

Aadhaar Card Rule UIDAI (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने के मुताबिक 7 साल की उम्र के बाद बायोमेट्रिक अपडेट नहीं करवाई गई, तो बच्चे का आधार नंबर डी-एक्टिवेट हो सकता है।
इन उम्र पर आधार अपडेट करना जरूरी
जब बच्चे की उम्र 5 साल हो जाए, तब उसकी फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटो दोबारा लिए जाएंगे। यह अपडेट 5 से 7 साल की उम्र के बीच निशुल्क है।
अगर 7 साल के बाद बायोमेट्रिक अपडेट कराते हैं, तो ₹100 शुल्क देना होगा।
इसके बाद 15 की उम्र में फिर से बायोमेट्रिक अपडेट फ्री में कराना होता है।
क्यों जरूरी है बायोमेट्रिक अपडेट?
अगर समय पर बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया तो सरकार आपका आधार नंबर डीएक्टिवेट कर सकती है।
बिना अपडेटेड आधार, स्कूल एडमिशन, परीक्षा रजिस्ट्रेशन, स्कॉलरशिप, सब्सिडी, या DBT जैसी सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
हर सरकारी योजना में आधार की वैधता जरूरी है इसलिए किसी भी परेशानी से बचने के लिए समय पर अपडेट करवाना जरूरी है।
कहां और कैसे कराएं अपडेट?
अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र या अधिकृत आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाएं।
बच्चे के आधार कार्ड और पैरेंट्स का ID Proof साथ रखें।
स्कूलों में बच्चों के आधार कार्ड अपडेट करने की प्लानिंग
Aadhaar Card RuleUIDAI बच्चों के आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए स्कूलों में अभियान शुरू करने करने की प्लानिंग कर रही है। देशभर में 5 साल से ऊपर के लगभग 7 करोड़ बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक डेटा (अपडेट किया जाएगा। यह काम स्कूलों में माता-पिता की सहमति से होगा। ये अभियान 2 महीने के अंदर शुरू किया जा सकता है।



