मनोरंजन

*✍️पोल्ट्री फार्म की सारी मुर्गियां गयी हड़ताल पर नहीं दिए 10 दिनों से अंडे..थाने पहुंच मालिक ने दर्ज कराई शिकायत..जाने क्या है पूरा मामला…*

RGHNEWS पुणे के एक पुलिस थाने में ऐसा केस आया कि पुलिसकर्मी हैरान रह गए. एक पोल्ट्री फार्म का मालिक शिकायत लेकर थाने आया कि उसकी मुर्गियों ने 10 दिनों से अंडे देने बंद कर दिए हैं. मिली जानकारी के अनुसार पुणे के पास म्हातोबाची आलंदी परिसर में लक्ष्मण भोंडवे का पोल्ट्री फार्म है. लक्ष्मण भोंडवे के फार्म की मुर्गियां अब तक खूब अंडे देती थीं, वो भी अपनी मुर्गियों से खुश थे. लेकिन पिछले दस दिनों से न जाने ऐसा क्या हुआ कि मुर्गियों ने अंडे देने ही बंद कर दिए. एक दो नहीं सारी की सारी मुर्गियां मानो हड़ताल पर चली गई हों. इस बात से लक्ष्मण इतने परेशान हो गए कि वो जा पहुंचे सीधे लोणी कालभोर पुलिस थाने, शिकायत दर्ज करवाने.

दरअसल हुआ यूं कि कुछ दिन पहले लक्ष्मण भोंडवे ने अहमदनगर की एक कंपनी आफा कैम फीड प्राइवेट लिमिटेड से मुर्गियों का दाना खरीदा था. जब से मुर्गियों ने ये दाना खाना शुरू किया अंडे देने ही बंद कर दिए. लक्ष्मण ने मुर्गियों को लैब ले जाकर उनकी जांच करवाई और पशु चिकित्सकों के साथ सलाह मशविरा किया. जिसके बाद नतीजा ये सामने आया कि नई कंपनी का दाना खाने से मुर्गियों ने अंडे देने बंद किए हैं.पुलिस ने इस मामले में शिकायत तो अभी दर्ज नहीं की है लेकिन पुलिस का कहना है कि वो जांच के बाद ही कार्रवाई करेगी. कंपनी ने फिलहाल इन सभी को हर्जाना देने का भरोसा दिया है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button