Raigarh Breaking News: श्रद्धा पर हाथ डालने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे रायगढ़ के श्याम मंदिर से चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान जब्त

Raigarh Breaking News: रायगढ़, शहर के प्रतिष्ठित श्याम मंदिर में हुई लाखों की चोरी की वारदात को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आज शाम को एक्स पर एक पोस्ट जारी कर इस चोरीकांड के सुलझ जाने की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा, “रायगढ़ के श्याम मंदिर की चोरी की गुत्थी सुलझा ली गई है। मंदिर से चुराए गए हमारे आराध्य के मुकुट सहित सभी सामान पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। साथ ही, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।”

बता दें कि श्याम मन्दिर में बीते दिनों लाखों की चोरी हुई थी, जिसमें मंदिर से भगवान का मुकुट, आभूषण व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं गायब हो गई थीं। इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी और आमजन की आस्था को गहरा आघात पहुंचा था। पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन चुकी थी कि वह चोर को जल्द पकड़कर श्रद्धालुओं की भावनाओं को न्याय दिला सके।अब जब खुद राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर पुष्टि कर दी है, तो यह तय हो गया है कि पुलिस ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल कर ली है।

पुलिस को इस हाई प्रोफाइल केस में 8 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद सफलता मिली है। पुलिस ने हजारों सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाले और कई संदिग्धों से पूछताछ की। अंततः टीम ने एक शातिर चोर को धर दबोचा। अब जल्द ही पुलिस पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर सकती है और यह बताएगी कि आरोपी तक कैसे पहुंचा गया और बरामदगी कैसे की गई।
Read More: Nag Panchami 2025: सावन में कब मनाई जाएगी नाग पंचमी? यहां जानें डेट और इस त्योहार का महत्व…
Raigarh Breaking News: श्रद्धालुओं ने रायगढ़ पुलिस की तत्परता और वित्त मंत्री की निगरानी की सराहना की है, वहीं अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि चोरी में शामिल शख्स कौन था और उसने इस दुस्साहसिक वारदात को कैसे अंजाम दिया।



