Odisha News: दरिंदगी की हदें पार; बदमाशों ने नाबालिग लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया: पीड़िता का हालत नाजुक

Odisha News ओडिशा के पुरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की को कुछ बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। यह घटना शनिवार को बयाबर गांव में हुई, जब लड़की अपने एक दोस्त के घर जा रही थी।
लगभग 70 प्रतिशत जल चुकी है लड़की
जानकारी के मुताबिक, तीन बदमाश अचानक रास्ते में आए और लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। लड़की बुरी तरह जल चुकी थी और तुरंत उसे गंभीर हालत में भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित लड़की लगभग 70% जल चुकी है।
नवीन पटनायक ने खड़े किए सवाल
ओडिशा की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (BJD) के अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने पुरी जिले में बदमाशों द्वारा 15 वर्षीय किशोरी को जिंदा जलाए जाने की घटना पर शनिवार को दुख व्यक्त किया है। पटनायक ने कहा कि ऐसे मामले शासन की व्यवस्थागत विफलता को इंगित करते हैं। बलंगा थाना क्षेत्र के बयाबर गांव में शनिवार सुबह अज्ञात युवकों ने 15 वर्षीय एक लड़की पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जिंदा जला दिया। इस घटना में लड़की 70 प्रतिशत तक झुलस गई है।
ओडिशा में रोज आ रहे ऐसे मामले- पटनायक
उसका भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज किया जा रहा है। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पटनायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘महिलाओं के खिलाफ ऐसी अकल्पनीय घटनाएं अब पूरे ओडिशा में लगभग रोजाना हो रही हैं। ये हिंसा के छिटपुट मामले नहीं हैं। निरंतर हो रहीं घटनाएं हतप्रभ करने वाली हैं और ये शासन की घोर व्यवस्थागत विफलता को इंगित करती हैं।’
पुलिस को दिए गए खास निर्देश
इस नाबालिग पीड़िता पर हुए हमले को लेकर ओडिशा की उपमुख्यमंत्री और महिला व बाल विकास विभाग की मंत्री प्रभाती परिडा ने दुःख और नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूं कि पुरी जिले के बालंगा में कुछ बदमाशों ने एक 15 साल की लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। लड़की को तुरंत एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया है। उसके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।’
Read more Samsung Galaxy F36 5G: Samsung ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स…
पीड़िता की हालत है गंभीर
Odisha Newsफिलहाल पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह घटना राज्य में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।



