देश
Delhi Schools Bomb Threats: राजधानी में 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर मौजूद…

Delhi Schools Bomb Threats नई दिल्ली: दिल्ली के 20 से ज़्यादा स्कूलों को ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिली है। पुलिस से जुड़े अधिकारियों ने शुक्रवार को मीडिया को इसकी जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को बम की धमकी मिली है।
दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि बम की धमकी की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुँची। आगे की जाँच जारी है। हैरानी की बात है कि, पिछले राष्ट्रीय राजधानी के लगभग दस स्कूलों और एक कॉलेज को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और अस्थायी रूप से कॉलेज बंद कर दिए गए।
क्या लिखा है खत में?
Delhi Schools Bomb Threats: पुलिस के अनुसार बम की धमकी भरे पत्र में लिखा था, “नमस्ते। मैं आपको यह बताने के लिए लिख रहा हूँ कि मैंने स्कूल की कक्षाओं में कई विस्फोटक उपकरण (ट्राइनाइट्रोटोल्यूइन) रखे हैं। विस्फोटकों को बड़ी कुशलता से काले प्लास्टिक के थैलों में छिपाया गया है। मैं आपमें से हर एक को इस दुनिया से मिटा दूँगा। एक भी जीवित नहीं बचेगा। जब मैं समाचार देखूँगा तो मुझे बहुत हँसी आएगी, क्योंकि मैं देखूँगा कि माता-पिता स्कूल में आ रहे हैं और उन्हें अपने बच्चों के ठंडे, क्षत-विक्षत शरीर दिखाई दे रहे हैं।”
“आप सभी कष्ट सहने के लायक हैं। मुझे सचमुच अपने जीवन से नफरत है, मैं इस खबर के बाद आत्महत्या कर लूंगा, अपना गला और कलाई काट लूंगा। मुझे कभी भी सही मायने में मदद नहीं मिली, मनोचिकित्सकों, मनोवैज्ञानिकों, किसी ने कभी परवाह नहीं की और कोई कभी परवाह नहीं करेगा। आप केवल असहाय और अज्ञानी मनुष्यों के इलाज के बारे में परवाह करते हैं, मनोचिकित्सक आपको कभी नहीं बताते कि वे दवाएं आपके अंगों को बर्बाद कर देती हैं या वे घृणित वजन बढ़ा देती हैं। आप लोगों का दिमाग धोते हैं यह सोचने के लिए कि मनोरोग दवाएं उनकी मदद कर सकती हैं। लेकिन वे नहीं करती हैं। मैं इसका जीता जागता सबूत हूं कि वे नहीं करती हैं। आप सभी इसके लायक हैं। आप भी मेरी तरह कष्ट सहने के लायक हैं।”
पालको को दी गई सूचना
इससे पहले, बुधवार सुबह सरदार पटेल विद्यालय ने पुलिस के सलाह पर पूरे दिन संस्था को बंद रखा था। पुलिस के आला अफसरों के मुताबिक , जिन स्कूलों को धमकियां मिली हैं उनमें द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल, वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल, हौज खास स्थित द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल और लोधी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय शामिल हैं। अलर्ट के बाद, दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते के जवानों को स्कूल परिसर में तैनात किया गया। दमकल गाड़ियों को भी प्रभावित स्थानों पर भेजा गया।
दिल्ली के किन-किन स्कूलों को बम की धमकी मिली है?
उत्तर: दिल्ली के 20 से अधिक स्कूलों को बम की धमकी मिली है। इनमें रिचमंड ग्लोबल स्कूल (पश्चिम विहार), सेंट थॉमस स्कूल (द्वारका), वसंत वैली स्कूल (वसंत कुंज), मदर्स इंटरनेशनल स्कूल (हौज खास) और सरदार पटेल विद्यालय (लोधी एस्टेट) प्रमुख हैं।
पुलिस और प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है?
धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग मौके पर पहुँचे। सुरक्षा की दृष्टि से कुछ स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और परिसर की पूरी तलाशी ली जा रही है।
प्क्या धमकी देने वाले की पहचान हुई है?
Delhi Schools Bomb Threatsफिलहाल धमकी भेजने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच जारी है और साइबर क्राइम यूनिट ईमेल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है।



