Health Tips: किडनी के लिए ये 4 फल हैं वरदान, खाते ही सारी गंदगी हो जाएगी बाहर... – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Health Tips: किडनी के लिए ये 4 फल हैं वरदान, खाते ही सारी गंदगी हो जाएगी बाहर…

Health Tips अगर आप अपनी किडनी को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं और किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों के हमले से बचाव करना चाहते हैं, तो आपको किडनी की साफ-सफाई का ध्यान रखना पड़ेगा। शरीर में मौजूद टॉक्सिक सब्सटेंस को बाहर निकालना बेहद जरूरी है वरना आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ऐसे फलों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो आपके शरीर के लिए नेचुरल डिटॉक्सिफायर साबित हो सकते हैं।

 

फायदेमंद साबित होगा अनार-संतरा

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अनार आपके शरीर से टॉक्सिक सब्सटेंस को बाहर निकालने में कारगर साबित हो सकता है। विटामिन सी रिच संतरा भी किडनी को डिटॉक्सिफाई करने का काम कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनार और संतरा, दोनों फल इम्यूनिटी को भी बूस्ट कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो अनार के जूस और संतरे के जूस को पीना शुरू कर सकते हैं।

कर सकते हैं बेरीज का सेवन

बेरीज में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बेरीज को किडनी के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। गुर्दे की सफाई के लिए बेरीज का सेवन किया जा सकता है। किडनी को डिटॉक्स करने के लिए केले का सेवन भी किया जा सकता है। बेरीज और केला खाकर आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे।

 

Read more Chhattisgarh Latest news: शराब घोटाला मामला में भूपेश बघेल के घर ED का छापा…

 

फायदेमंद साबित होगा तरबूज-खरबूज

Health Tipsगर्मियों के मौसम में अक्सर तरबूज और खरबूज जैसे हाइड्रेटिंग फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तरबूज और खरबूज को नेचुरल डिटॉक्सिफायर माना जाता है। गुर्दे की सफाई के लिए इन फलों को कंज्यूम किया जा सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन फलों का सेवन करना बेहद जरूरी है।

Related Articles

Back to top button