Indigo flight Engine Failure: इंडिगो फ्लाइट की इंजन फेल, दिल्ली से गोवा जा रहा था 15 मिनट से ज्यादा हवा में पढ़े पूरी खबर... – RGH NEWS
देश

Indigo flight Engine Failure: इंडिगो फ्लाइट की इंजन फेल, दिल्ली से गोवा जा रहा था 15 मिनट से ज्यादा हवा में पढ़े पूरी खबर…

Indigo flight Engine Failure दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भर रही इंडिगो की एक फ्लाइट को बुधवार रात एक इंजन में खराबी के कारण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट ने उड़ान के कुछ समय बाद, रात लगभग 9:25 बजे पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को आपात स्थिति के बारे में सूचित किया। इसके तत्पश्चात, विमान की सुरक्षित लैंडिंग रात करीब 9:42 बजे की गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाल लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-231 में उड़ाने के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

 

विमान का एक इंजन हुआ फेल

 

सूत्रों के अनुसार, विमान का एक इंजन मिड-एयर में फेल हो गया, जिसके बाद पायलट ने तुरंत ATC को सूचित किया और मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. रात 9:25 बजे आपातकालीन अलार्म बजाए जाने के बाद, हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू किए गए. फायर टेंडर और एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया था. विमान रात 9:42 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया.

 

Read more Chhatisgarh News Today: राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर लोकहित और लोक कल्याण को दें प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका

 

इंडिगो ने जारी किया बयान

 

Indigo flight Engine Failureइंडिगो के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, ‘फ्लाइट 6E-231 को तकनीकी खराबी के कारण मुंबई में प्राथमिकता के आधार पर उतारा गया. विमान की जांच की जा रही है और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.’

Related Articles

Back to top button