Bihar Voter List Review News: बिहार वोटर लिस्ट रिव्यू पर सामने आया बड़ा अपडेट, वेरिफिकेशन के दौरान इन देशों के लोगों के पास मिला आधार कार्ड और रेजिडेंस सर्टिफिकेट

Bihar Voter List Review News
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले अभी वोटर लिस्ट रिवीजन चल रहा है जिसमें बूथ लेवल के अधिकारी घर-घर जाकर लोगों से मिलकर उनकी वेरिफिकेशन कर रहे हैं। इस दौरान पता चला कि बिहार में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोग रह रहे हैं। उनके पास भारत का आधार कार्ड, राशन कार्ड और रेजिडेंस सर्टिफिकेट भी है।
Read More: CG Current news: छत्तीसगढ़ में अयोध्या के लिए इस दिन रवाना होगी स्पेशल ट्रेन, निशुल्क होगी यात्रा…
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार:-
चुनाव आयोग के अनुसार सूत्रों का कहना है कि 1 अगस्त से 30 अगस्त तक इन लोगों के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन की जाएगी। यदि कागज सही मिले तो उन्हें वोट देने का अधिकार मिलेगा, अन्यथा 30 सितंबर को प्रकाशित होने वाली फाइनल वोटर लिस्ट में इन लोगों के नाम शामिल नहीं किए जाएंगे।
Bihar Voter List Review News
डेढ़ लाख BLO कर रहे डॉक्यूमेंट की चेकिंग
25 जून से बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में वोटर लिस्ट की रिवीजन चल रही है और 12 जुलाई 2025 तक 80.11 प्रतिशत लोग फॉर्म जमा करा चुके हैं। करीब डेढ़ लाख बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को घर-घर जाकर वोटर्स के डॉक्यूमेंट चेक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 4 लाख से ज्यादा वॉलंटियर्स भी इस काम में योगदान दे रहे हैं।

“भारतीय चुनाव आयोग (ECI) द्वारा वोटर लिस्ट रिवीजन प्रक्रिया”
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अक्टूबर-नवंबर में हो सकते हैं। इससे पहले भारतीय चुनाव आयोग (ECI) द्वारा वोटर लिस्ट रिवीजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य वोटर लिस्ट को सुधार करना और इसमें केवल भारतीय नागरिकों को शामिल करना है। चुनाव आयोग का कहना है कि अवैध प्रवासियों, मृत व्यक्तियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने के लिए रिव्यू किया जा रहा है।
Bihar Voter List Review News
क्या होगी वोटर लिस्ट रिव्यू की प्रक्रिया?
जानकारी के अनुसार हमें ज्ञात है की साल 2023 में बिहार की वोटर लिस्ट अपडेट की गई थी। इसमें करीब 2.93 करोड़ नए वोटर्स का नाम शामिल नहीं है और इन नामों को शामिल करने के लिए ही रिव्यू किया जा रहा है।
नए वोटर्स को फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या होंगे..??
नए वोटर्स को एक फॉर्म भरकर करीब 11 डॉक्यूमेंट में से कोई एक ID प्रूफ के तौर पर जमा कराना होगा। 1987 से 2004 के बीच जन्मे व्यक्तियों को अपने और अपने माता-पिता में से एक का ID प्रूफ देना होगा। 2004 के बाद जन्मे लोगों को माता-पिता दोनों के दस्तावेज देने होंगे। 25 जून से 26 जुलाई 2025 तक बूथ-लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना फॉर्म लेंगे।
Read More: News Raigarh: जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा ’विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण दिवस 2025’ का आयोजन
फाइनल वोटर लिस्ट इस तारीख को होगी प्रकाशित..??
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित होगी। दावे और आपत्तियां 1 सितंबर 2025 तक लिए जाएंगे। फाइनल वोटर लिस्ट 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित होगी।



