देश

 Damoh News: उफनते नाले को पार करते समय बह गई यात्रियों से भरी बस, 24 लोग थे सवार..

 Damoh News जिले में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लकलका में जबलपुर से दमोह आ रही राधा कंपनी की यात्री बस अचानक उफनते नाले में बह गई।

 

Read more Delhi NCR Earthquake Today: सुबह-सुबह कांपी दिल्ली-NCR की धरती, घरों से बाहर निकले सहमे हुए लोग, 4.4 रही तीव्रता..

 

जानकारी के मुताबिक तेज बारिश के चलते नाले में तेज बहाव था और पुल के ऊपर से पानी बह रहा था इसके बावजूद बस ड्राइवर ने लापरवाही दिखाते हुए बस को नाले में उतार दिया। पानी के तेज बहाव में बस बहने लगी जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बहादुरी और सूझबूझ दिखाते हुए बस में सवार करीब 2 दर्जन यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे की सूचना मिलते ही तेजगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन ड्राइवर की यह लापरवाही एक बड़ा हादसा करवा सकती थी। स्थानीय लोग ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है

दमोह बस हादसा में कितने “यात्री” सवार थे?

बस में करीब दो दर्जन यात्री सवार थे, जिन्हें समय रहते ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

क्या “ड्राइवर” के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है?

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोग ड्राइवर की लापरवाही को लेकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

 

Read more Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ Property Tax न भरने वालों के खिलाफ एक्शन मोड में नगर निगम, इतने लाख प्रॉपर्टी होल्डर पर होगी बड़ी कार्रवाई…

 

हादसे का कारण क्या बताया गया है?

तेज बारिश के चलते नाले में तेज बहाव था और पुल पर पानी बह रहा था। बावजूद इसके, ड्राइवर ने बस नाले में उतार दी, जिससे यह हादसा हुआ।

क्या सभी “यात्री” सुरक्षित हैं?

 Damoh Newsहां, ग्रामीणों की बहादुरी से सभी यात्री सुरक्षित बचा लिए गए और कोई जनहानि नहीं हुई।क्या “पुलिस” मौके पर पहुंची थी? तेजगढ़ पुलिस को सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

क्या “पुलिस” मौके पर पहुंची थी?

तेजगढ़ पुलिस को सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button