Chhattisgarh News: रायपुर में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार यात्री बस ने हाइवा को मारी टक्कर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत…

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 5 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं वाहन में फंसे अन्य लोगों को करें की मदद से बाहर निकला जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Rashifal 2025: आज जुलाई महीने का पहला दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल
घायलों को भेजा गया इलाज के लिए
Chhattisgarh News: बता दें कि, यह भीषण सड़क हादसा रायुपर-अभनपुर हाइवे पर हुआ। इस हादसे में एक तेज रफ़्तार स्लीपर बस ने हाइवा वाहन को टक्कर मार दी। इसहादसा इतना भयंकर था कि, स्लीपर बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जगदलपुर से रायपुर आ रही थी बस
Chhattisgarh News: अब तक मिली जानकारी के अनुसार, रॉयल ट्रेवल्स की बस जगदलपुर से रायपुर आ रही थी। इसी दौरान अभनपुर-रायपुर हाइवे पर बस ने हाइवा वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे के समय बस में 20 यात्री सवार थे, जिनमे से तीन की मौत हो गई और पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अभनपुर पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस की टीम ने क्रेन की मदद से अन्य घायलों को बाहर निकाला। बस और हाइवा के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि, दोनों ही वाहन सड़क किनारे जा धंसे। फ़िलहाल पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।



