Shimla Mirch Benefits: शिमला मिर्च खाने से शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, आंखों की रोशनी से लेकर आयरन की कमी को करता है दूर.. – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Shimla Mirch Benefits: शिमला मिर्च खाने से शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, आंखों की रोशनी से लेकर आयरन की कमी को करता है दूर..

Shimla Mirch Benefits हमें अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए, फिर चाहे वह कोई भी क्यों न हो। हरी सब्जियों को खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। हरी सब्जियां फाइबर का सोर्स होती हैं। हर सीजन में अलग-अलग हरी सब्जी मिलती है। इन्हीं में से एक है शिमला मिर्च, शिमला मिर्च वैसे तो सर्दियों में बिकने वाली सब्जी है लेकिन बाजार में यह हमेशा मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि शिमला मिर्च खाने से शरीर को विटामिन-सी मिलता है। कैंसर जैसे रोगों से बचाने में भी शिमला मिर्च खाना फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसे खाने के फायदों के बारे में

आंखों की रोशनी बढ़ाएं-

शिमला मिर्च में विटामिन-ए की मात्रा अधिक होती है। यह तत्व हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है और आंखों की रोशनी तेज करने में मदद करता है।

 

इम्यूनिटी बढ़ाएं-

शिमला मिर्च में विटामिन-सी और ए होता है। इसे खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे आप कई बीमारियों से आसानी से लड़ सकते हैं।

 

पाचन तंत्र को मजबूत करें-

शिमला मिर्च में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ होता है और गट हेल्थ भी इंप्रूव होती है।

 

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

इसमें विटामिन-ई पाया जाता है, जो त्वचा को निखारने में मदद करता है और बालों को काला और लंबा बनाता है।

 

हार्ट हेल्थ को सुधारें-

शिमला मिर्च में मैग्नेशियम और पोटैशियम जैसे तत्व मौजूद हैं, जिसके कारण यह दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है और बल्ड प्रेशर को कंट्रोल में रखती है।

 

कैंसर जैसी बीमारियों से रखें दूर-

Shimla Mirch Benefitsशिमला मिर्च में एपिजेनिन, ल्यूपॉल और कैप्सियेट, कैरोटिनॉइड जैसे तत्व शामिल होते हैं, जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ने में सहायता करते हैं।

 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।

Related Articles

Back to top button