Kailash Mansarovar Yatra 2025: आज से शुरू हो रही है कैलाश मानसरोवर यात्रा, 5 साल बाद खुलेगा स्वर्ग का रास्ता…

Kailash Mansarovar Yatra 2025 सिक्किम। 5 साल बाद आज यानि 30 जून से फिर कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने जा रही है। यह यात्रा 30 जून से आरंभ होकर अगस्त तक चलेगी। इस बार यात्रा लिपुलेख और नाथुला दोनों मार्गों से संचालित की जाएगी, लेकिन यात्रियों की संख्या को पहले की तुलना में कम कर दिया है।
केंद्र सरकार ने इस साल कुल 750 यात्रियों को अनुमति दी है, जबकि 2019 में 1580 यात्रियों को यात्रा का मौका मिला था। बता दें कि, लिपुलेख मार्ग से इस साल कुल पांच जत्थों में 50-50 यात्रियों का दल रवाना होगा। इन जत्थों में कुल 250 यात्री होंगे। यात्रा का अनुमानित खर्च 1 लाख 74 हजार रुपये आएगा। नाथुला मार्ग से 10 जत्थों में 50-50 श्रद्धालु यात्रा करेंगे।
बता दें कि, यह यात्रा दुनिया की सबसे कठिन तीर्थ यात्राओं में से एक है, फिर भी श्रद्धालु यहाँ जाना चाहते हैं। एक यात्री पर अनुमानित खर्च 2 लाख 83 हजार रुपये आएगा। जानकारी के मुताबिक, इस बार चीन सरकार ने यात्रा शुल्क में 20 हजार रुपये की वृद्धि कर दी है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा कब से शुरू हो रही है?
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 की शुरुआत 30 जून से हो रही है।
इस साल कितने यात्रियों को यात्रा की अनुमति दी गई है?
इस वर्ष केंद्र सरकार ने कुल 750 यात्रियों को कैलाश मानसरोवर यात्रा की अनुमति दी है।
यात्रा के कौन-कौन से मार्ग उपलब्ध हैं?
Kailash Mansarovar Yatra 2025इस बार मानसरोवर यात्रा लिपुलेख और नाथुला दोनों मार्गों से संचालित की जाएगी।



