खेल

India vs Pakistan Match: इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच….

India vs Pakistan Match इंग्लैंड में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का दूसरा सीजन खेला जाना है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच जुलाई में महामुकाबला होगा. आइए जानते हैं यह मैच किस मैदान पर होना है…

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के बीच क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी गुड न्यूज आई है. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का शेड्यूल जारी हो चुका है. इस बार का टूर्नामेंट पहले से भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है. इंग्लैंड में होने वाले इस टूर्नामेंट में पुराने दिग्गज नजर आएंगे. टूर्नामेंट का आगाज 18 जुलाई से होगा और इसमें कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन सबसे बड़ा मुकाबला होगा 20 जुलाई को जब इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस एक बार फिर आमने-सामने होंगे. यह मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

पिछले साल खेले गए पहले सीजन में युवराज सिंह की अगुवाई में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को फाइनल में हराया थ. वह जीत आज भी फैंस के दिलों में ताजा है. इस बार टूर्नामेंट का दूसरा सीजन और भी बड़े स्तर पर खेला जाएगा.

किस मैदान पर होगा IND vs PAK का मैच?

भारत और पाकिस्तान की टीमें 20 जुलाई को एजबेस्टन के मैदान पर भिड़ेंगी. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 4:30 बजे शुरू होगा.

युवराज, रैना दिखाएंगे जलवा
इस महामुकाबले में इंडिया चैंपियंस की कमान एक बार फिर युवराज सिंह के हाथों में होगी. उनके साथ सुरेश रैना, हरभजन सिंह, और मोहम्मद कैफ जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी होंगे. वहीं, पाकिस्तान चैंपियंस की टीम भी किसी से कम नहीं है. मिस्बाह उल हक, शाहिद अफरीदी, मोहम्मद आमिर, और शोएब मलिक जैसे दिग्गज इस मुकाबले को अविस्मरणीय बनाने के लिए तैयार हैं.
एबी डिविलियर्स की धमाकेदार वापसी
इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी खबर है एबी डिविलियर्स की वापसी. दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की कप्तानी करते हुए डिविलियर्स मैदान पर फिर से अपने क्लासिक शॉट्स और अग्रेसिव बल्लेबाजी का जलवा दिखाएंगे. यह क्रिकेट टूर्नामेंट फैंस के लिए रोमांचक होने वाला है.
ये टीमें लेंगी हिस्सा
India vs Pakistan Matchटूर्नामेंट में इंडिया और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, और वेस्टइंडीज की टीमें भी खेलेंगी. दिग्गजों से सजी ये टीमें टूर्नामेंट को रोमांच के नए स्तर पर ले जाएंगी.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button