Chhattisgarh News Today: यात्रियों की बढ़ी परेशानियां, छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट.. – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh News Today: यात्रियों की बढ़ी परेशानियां, छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट..

Chhattisgarh News Today छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी लगातार जारी है। रेलवे ने एक बार फिर कई यात्री ट्रेनों को रद्द करने, कुछ को देरी से चलाने और कुछ के रूट में बदलाव करने का फैसला किया है। रेलवे ने यह कदम रायपुर मंडल के सिलयारी-मांढर सेक्शन में ब्रिज नंबर 403 पर स्लैब रिप्लेसमेंट और दाधापारा-बिलासपुर सेक्शन के बीच गर्डर लॉन्चिंग कार्य को देखते हुए ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेने के चलते उठाया है। इस कारण 28 और 29 जून को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

29 जून को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

रेलवे द्वारा जिन ट्रेनों को रद्द (CG Train Cancelled List) किया गया है, उनमें मुख्य रूप से लोकल मेमू और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं:

ट्रेन संख्या मार्ग स्थिति
58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द
58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द
68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू रद्द
68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द
68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू रद्द
68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू रद्द

28 जून को देरी से रवाना होंगी ये ट्रेनें

ट्रेन संख्या नाम देरी
18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस 4 घंटे
12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 3:30 घंटे
12859 सीएसएमटी-हावड़ा एक्स. 3:30 घंटे
12860 हावड़ा-सीएसएमटी एक्स. 3 घंटे
15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्स. 1 घंटा

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें

  • 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस – गोंदिया-नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर छपरा जाएगी।
  • 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस – नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर बरौनी पहुंचेगी।

 

Read more Chhatisgarh News Today: लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 

 

श्रावणी स्पेशल ट्रेन: सावन में शिवभक्तों को राहत

Chhattisgarh News Todayरेलवे ने सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले यात्रियों के लिए गोंदिया-मधुपुर श्रावणी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

  • गाड़ी संख्या 08855/08856
  • गोंदिया से: 11 जुलाई से 4 अगस्त तक हर शुक्रवार और सोमवार
  • मधुपुर से: 12 जुलाई से 5 अगस्त तक हर शनिवार और मंगलवार
  • कुल 16 फेरे, 18 कोच (जनरल, स्लीपर, एसी शामिल

Related Articles

Back to top button