छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Travel Advisory: अमेरिका ने भारत के 6 स्टेट में यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी की, कहा– छत्तीसगढ़ संभल कर जाऐ…बताया ‘हाई रिस्क एरिया’…

CG Travel Advisory अमेरिकी विदेश मंत्रालय (US State Department) द्वारा जारी ताज़ा ट्रैवल एडवाइजरी (Travel Advisory) ने भारत में राजनीतिक हलचल मचा दी है। इस एडवाइजरी में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) को उन राज्यों की सूची में रखा गया है, जहां यात्रा करने से पहले अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने और सरकारी अनुमति लेने की सलाह दी गई है।

इस सूची में छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार (Bihar), झारखंड (Jharkhand), ओडिशा (Odisha), पश्चिम बंगाल (West Bengal) और मेघालय (Meghalaya) शामिल हैं।

 

यहां जानें पूरी बात 

अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें भारत के कुछ स्टेट ऐसे हैं जहां यात्रा न करने की सलाह दी गई है। वहीं नक्सल हिंसा के चलते कुछ राज्यों में यात्रा में सावधानी बरतने की भी एडवाइजरी है। इस कैटेगरी में छत्तीसगढ़ भी है।

ये एडवाइजरी अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जारी की है। वहां के नागरिकों को बताया गया है कि भारत के कुछ राज्यों में हालात ठीक नहीं है, ऐसे में वहां यात्रा करते समय मंत्रालय को इसकी पूरी जानकारी देकर ही यात्रा करें। प्रदेश में अब इस मामले में सियासी बवाल भी शुरू हो चुका है।

 

इस पर भूपेश बघेल ने लिखा कि ये है अमृत काल? अमरीकी सरकार ने अपने नागरिकों के लिए भारत के 6 राज्यों में यात्रा न करने की चेतावनी जारी की है। इसमें हमारा छत्तीसगढ़ भी शामिल है। प्रधानमंत्री जी की अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोस्ती का ऐसा सिला?

 

इसके साथ ही कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने भी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी एडवाइजरी में छत्तीसगढ़ का उल्लेख किया गया है। छत्तीसगढ़ में रायपुर के अलावा कहीं भी कोई जगह सेफ नहीं है बताया गया है। देश के साथ साथ प्रदेश का भी विश्व में डंका बज रहा है। घोर निंदनीय।

क्या लिखा है अमेरिकी एडवाइजरी में

 

माओवादी चरमपंथी समूह, या “नक्सली”, भारत के एक बड़े क्षेत्र में सक्रिय हैं जो पूर्वी महाराष्ट्र और उत्तरी तेलंगाना से लेकर पश्चिमी पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। छत्तीसगढ़ और झारखंड के ग्रामीण इलाकों में भारत सरकार के अधिकारियों पर हमले छिटपुट रूप से होते रहते हैं।

 

नक्सलियों ने स्थानीय पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं। खतरे की बदलती प्रकृति के कारण, भारत में काम करने वाले अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को इन राज्यों के अधिकांश क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले अनुमति लेनी होगी।

 

Read more Bypoll Results 2025: 5 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए गिनती जारी, पढ़ें उपचुनाव पर ताजा अपडेट…

 

CG Travel Advisoryइनमें बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मेघालय, ओडिशा हैं। अगर कर्मचारी केवल इन राज्यों की राजधानी की यात्रा कर रहे हैं तो अनुमति की आवश्यकता नहीं है।

Related Articles

Back to top button