बिजनेस

Indigo Flight Cancelled: टेकऑफ से कुछ मिनट पहले ही IndiGo फ्लाइट को करनी पड़ी इमर्जेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मचा हड़कंप…

Indigo Flight Cancelled चंडीगढ़। इन दिनों लगातार एयरलाइन कंपनियों के विमान में तकनीकी खराबी की खबर सामने आ रही है। 12 जून को हुए अहमदाबाद विमान हादसे ने लोगों के अंदर दहशत पैदा कर दी है। आत भी एक इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते टेकऑफ से पहले ही फ्लाइट कैंसिल की गई।

 

 

बता दें कि फ्लाइट नंबर 6E146 में 160 यात्री सवार थे, जिन्हे चंडीगढ़ से लखनऊ जाना था। सुबह 8 बजे चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन जब विमान उड़ा नहीं तो फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। एयरलाइन की ओर से असुविधा के लिए खेद जताया गया है। साथ ही दूसरी फ्लाइट शेड्यूल करने या रिफंड करने का ऑफर दिया गया।

 

Read More:  Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले पर राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी का बड़ा एक्शन, आतंकियों को पनाह देने वाले 2 लोग गिरफ्तार…

बता दें कि, बीते 19 जून को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-6764, जो गुवाहाटी से चेन्नई जा रही थी, ने एक गंभीर स्थिति का सामना किया। इस फ्लाइट में 168 यात्री सवार थे, और इसे चेन्नई में लैंड करने की अनुमति नहीं मिली, जिसके कारण पायलट को ‘फ्यूल मेडे’ कॉल जारी करनी पड़ी। अंततः, विमान को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी।

इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E146 को क्यों कैंसिल किया गया?

Indigo Flight Cancelledइंडिगो की फ्लाइट 6E146, जो चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही थी, उसमें टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी पाई गई। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट को उड़ान से पहले ही कैंसिल कर दिया गया।

विमान में कितने यात्री सवार थे और क्या कोई घायल हुआ?

इस फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे। चूंकि विमान ने उड़ान नहीं भरी थी और समय रहते उसे रोका गया, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button