रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh Today News: मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए गए लोगों के लिए प्रशासन ने किया है सभी जरूरी सुविधाओं का इंतेज़ाम

नगर निगम व अन्य विभागों से 400 लोगों की टीम साफ सफाई और जरूरी व्यवस्थाओं के लिए तैनात

Raigarh Today News:   रायगढ़, 16 जून 2025/प्रगति नगर से मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए गए लोगों के लिए प्रशासन ने सभी जरूरी इंतेज़ाम किए हैं। यहां पहुंच रहे लोगों के शिफ्टिंग में सहयोग के साथ साथ पूरे परिसर की साफ सफाई और व्यवस्था के लिए नगर निगम व अन्य विभागों से 400 से ज्यादा लोगों की टीम लगाई गई है।

Read More: UP Electricity Bill Hike: आम आदमी को बड़ा झटका; शहर में 40%, गांव में 45% बढ़ सकती हैं इलेक्ट्रिसिटी की दरें… नया कनेक्शन लेना भी होगा महंगा…

मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट हुए लोगों के लिए नाश्ते और भोजन का प्रबंध किया गया है। यहां स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया है, मेडिकल वैन के साथ डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की टीम यहां मौजूद है। साथ ही यहां शिफ्ट हो रहे परिवार के बच्चों के स्कूल में दाखिले में सुविधा की दृष्टि से शिक्षा विभाग ने यहां कैंप लगाया है। शिफ्ट हो रहे लोगों को राशन कार्ड सम्बन्धी दिक्कत न हो इसके यहां खाद्य विभाग की टीम ने हेल्प डेस्क बनाया है।

Read More: Maharashtra Pune Train News: बड़ा हादसा; चलते पैसेंजर ट्रेन के कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरातफरी…

Raigarh Today News:    नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मां विहार कॉलोनी में लगभग 100 परिवारों को आवास आबंटित कर दिया गया है। यहां नगर निगम की टीम लोगों को शिफ्टिंग में सहयोग के साथ ही आवास में इलेक्ट्रिक और प्लंबिंग के कार्यों के लिए भी टीम लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button