Dangerous Crypto Apps: Alert! Android फोन से तुरंत डिलीट करें ये 9 ऐप्स, सरकार ने बताई लिस्ट…

Dangerous Crypto Apps स्मार्टफोन यूजर्स को जब भी किसी नए ऐप्स की जरूरत पड़ती है तो वे तुरंत गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर जाकर उसे डाउनलोड कर लेते हैं। अगर आप भी बिना सोचे समझे फोन पर ऐप्स को डाउनलोड करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। सरकार की तरफ से कुछ खतरनाक ऐप्स को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सरकार ने गूगल प्ले स्टोर पर तेजी से बढ़ रहे फाइनेंशियल ऐप्स को लेकर स्मार्टफोन यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है।
आपको बता दें कि साइबर क्राइम पर नजर रखने वाली एजेंसी ‘Cyber Dost’ की तरफ से यह चेतावनी जारी की गई है। यह एजेंसी भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है। ‘Cyber Dost’ के मुताबिक इस समय गूगल प्ले स्टोर पर कई सारे फाइनेंशियल ऐप्स ऐसे हैं जो देखने में तो पूरी तरह से दिखने में सही और असली लगते हैं लेकिन इनसे यूजर्स को काफी नुकसान होता है।
फोन से तुरंत डिलीट करें ये फेक ऐप्स
- Invoicer Experts
- Loan Raina – Instant Loan Online
- Gupta Credit – Safe and Handy
- GranetSwift
- CreditEdge
- Ultimate Lend
- SmartRich Pro
- CreditLens
- Cash Loan – EMI Calculator
‘Dangerous Crypto AppsCyber Dost’ के मुताबिक ये फेक फाइनेंशियल ऐप्स स्मार्टफोन यूजर्स की प्राइवेसी के लिए एक बड़ा खतरा हैं। बताया जा रहा है कि इन फेक ऐप्स का विदेशी कनेक्शन होने की संभावना भी है। अगर आपने साइबर दोस्त की तरफ से बताए गए ऐप्स को डाउनलोड किया है तो फोन की सेटिंग में जाकर ऐप्स के सेक्शन में जाएं और उसे तुरंत अनइंस्टाल कर दें।



