Govt Employees Retirement News: केंद्र ने लिया ऐतिहासिक फैसला, अब सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के ठीक पहले मिलेगा प्रमोशन…

Govt Employees Retirement News सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। अब रिटायरमेंट के दिन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और असम राइफल्स में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन एक मानद रैंक मिलेगी। जो एक स्तर ऊपर होगी।
दरअसल, गृह मंत्रालय ने 30 मई 2025 को एक सर्कुलर जारी किया था। जारी सर्कुलर के अनुसार, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के आत्म-सम्मान, गौरव और मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।
रिटायरमेंट के ठीक पहले होगा प्रमोशन
आपको बता दें कि गृह मंत्रालय के जारी सर्कुलर के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और असम राइफल्स में कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर रैंक तक के कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन एक मानद रैंक ऊंचा दर्जा दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि सुरक्षाबलों के उन कर्मियों के आत्म-सम्मान, गौरव और मनोबल को बढ़ाना।
किसे मिलेगी प्रमोशन?
कर्मी सेवानिवृत्ति के समय प्रमोशन के सभी मापदंड पूरे करता हो।
उसकी सेवा रिकॉर्ड साफ-सुथरी हो।
पिछले 5 वर्षों की APAR (Annual Performance Appraisal Report) कम से कम ‘Good’ हो।
पिछले 5 वर्षों में कोई बड़ी सजा न मिली हो।
कर्मी की ईमानदारी (Integrity) पर कोई संदेह न हो।
विभागीय जांच और सतर्कता विभाग की मंजूरी आवश्यक
CAPF मानद रैंक प्रमोशन किसे मिलेगा?
“CAPF मानद रैंक प्रमोशन” उन्हीं कर्मियों को मिलेगा जो रिटायरमेंट के समय सभी निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हों, जैसे साफ सेवा रिकॉर्ड और अच्छी APAR रिपोर्ट
CAPF मानद रैंक प्रमोशन का उद्देश्य क्या है?
Govt Employees Retirement News“CAPF मानद रैंक प्रमोशन” का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मियों का मनोबल और आत्म-सम्मान बढ़ाना है
क्या सभी CAPF कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मानद प्रमोशन मिलेगा?
नहीं, “CAPF मानद रैंक प्रमोशन” केवल उन्हीं को मिलेगा जो सेवा के दौरान कोई गंभीर सजा नहीं पाए हों और जिनकी ईमानदारी पर कोई संदेह न हो।होगी।



