देश

Corona Cases In India ; तेज हुआ कोरोना वायरस का प्रकोप; एक्टिव केस 4 हजार पार, 24 घंटों में 5 की मौत से मचा हड़कंप…

Corona Cases In India देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फिलहाल भारत में कोविड-19 के केस लगभग 4000 के पार हो चुके हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इसे चिंताजनक नहीं मान रहा है तथा लोगों से साफ-सफाई और सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 2 जून सुबह 8 बजे अपडेट लिस्ट में देश में इस वक्त कोरोना के कुल मामले 4026 हैं।

 

केरल में सबसे अधिक 1435 मामले हैं। वहीं, दूसरे सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में हैं। दिल्ली में कल एक 22 वर्षीय युवती की मौत की भी पुष्टि की गई है। बीते 24 घंटों में कोरोना से देश में 6 मौतें हो चुकी हैं

 

लोगों की मौत हुई है वह कोरोना के साथ अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित थे. 1 जनवरी से अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र में 10, केरल में 9, दिल्ली और कर्नाटक में चार-चार, तमिलनाडु में तीन, उत्तर प्रदेश में दो, बंगाल,पंजाब, राजस्थान, एमपी और गुजरात में एक-एक मौत हुई है.

 

Read more CG News Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा अलर्ट : 22 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, 50KM की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा….

 

 

Corona Cases In Indiaअब तक 2700 कोरोना पॉजिटिव लोग ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 512 कोविड के मरीज ठीक महुए हैं. पिछले 12 दिनों में 3700 से ज्यादा नए मामले सामने आये हैं

यहां देखें लिस्ट

राज्य कुल मामले
केरल 1416
महाराष्ट्र 494
दिल्ली 393
गुजरात 397
पश्चिम बंगाल 372
कर्नाटक 311
तमिलनाडु 215
उत्तर प्रदेश 138
राजस्थान 75
पुडुचेरी 27
आंध्र प्रदेश 28
हरियाणा 44
मध्य प्रदेश 21
ओड़िशा 15
झारखंड 11
गोवा 8
जम्मू-कश्मीर 9
छत्तीसगढ़ 11
पंजाब 9
असम 6
बिहार 11
सिक्किम 4
तेलंगाना 4
उत्तराखंड 3
मिजोरम 2
चंडीगढ़ 2

Related Articles

Back to top button