छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG News Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा अलर्ट : 22 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, 50KM की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा….

CG News Update मौसम विभाग ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के 22 जिलों के लिए आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें रायपुर, जशपुर, कांकेर, सुकमा जैसे जिले शामिल हैं। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, बिजली गिरने की संभावना है और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

बढ़ सकता है तापमान

CG Monsoon Update

प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने से तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे आने वाले दिनों में गर्मी और उमस बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान बिलासपुर में 39.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

मानसून की रफ्तार धीमी

सिनॉप्टिक सिस्टम में बदलाव के कारण मानसून की गति धीमी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। केवल कुछ गिने-चुने क्षेत्रों में ही हल्की बारिश हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें- Edible Oil Price: आम लोगों के लिए खुशखबरी, सरकार ने खाद्य तेल के आयात शुल्क में की 10% की कटौती, घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा…

मई में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज

इस बार मानसून समय से पहले 24 मई को केरल पहुंच गया था। मई महीने में पश्चिमी विक्षोभ और अन्य सिस्टम के कारण अधिकांश जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 29 में से केवल 4 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का डेटा अब तक नहीं आया है।

पिछले 6 दिन में बारिश

पिछले सप्ताह भर से बारिश की रफ्तार में निरंतर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है:

बुधवार: 74 स्थानों पर बारिश

गुरुवार: 27 स्थान

शुक्रवार: 25

शनिवार: 20

रविवार: 33

सोमवार: केवल 3 स्थानों पर बारिश (10 मिमी)

बड़े शहरों का तापमान

बड़े शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रायपुर37.6°C25.2°C
बिलासपुर39.4°C27.7°C
अंबिकापुर36.3°C24.7°C
जगदलपुर34.2°C23.0°C
दुर्ग37.2°C24.6°C
GPM37.2°C24.0°C

CG News Updateइस बार मानसून 8 दिन पहले आने के कारण, अगर सामान्य समय (15 अक्टूबर) पर वापस लौटता है तो इसकी कुल अवधि 145 दिन तक रह सकती है। ब्रेक पीरियड कम रहा तो इसका खेती-किसानी पर सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है

Related Articles

Back to top button