देश

Ranchi Indigo Flight Bird Hit; रांची जा रहा इंडिगो विमान का हुआ इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई यह बड़ी वजह?

Ranchi Indigo Flight Bird Hit रांची। झारखंड की राजधानी रांची जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को सोमवार को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि पक्षी के टकराने के कारण आपातकालीन लैंडिंग हुई और विमान में सवार सभी 175 यात्री सुरक्षित हैंसमाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लगभग 4,000 फीट की ऊंचाई पर विमान, गिद्ध के हमले के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।

विमान पटना से रांची आ रहा था

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “इंडिगो का एक विमान रांची के पास एक पक्षी से टकरा गया। यह घटना यहां से लगभग 10 से 12 समुद्री मील दूर, लगभग 3,000 से 4,000 फीट की ऊंचाई पर हुई। इंडिगो का विमान पटना से रांची आ रहा था और पायलट को यहां आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी

 

एयरपोर्ट अथॉरिटी कर रही जांच

बर्ड हिट की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंच गई. तकनीकी टीम विमान की जांच कर रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि विमान को कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ है. जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक विमान को उड़ान की अनुमति नहीं दी जाएगी.

 

Read more G7 Summit: 6 साल में पहली बार…G7 सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे PM मोदी,

 

 

जानें बर्ड हिट की घटनाएं क्यों होती हैं?

  1. Ranchi Indigo Flight Bird Hitबता दें कि एयरपोर्ट के आसपास कचरा या खुला खाना फेंका जाने से पक्षी वहां मंडराने लगते हैं. इससे विमानों के साथ बर्ड हिट जैसी घटनाएं होती हैं. एयरपोर्ट अथॉरिटी आमतौर पर इससे बचाव के लिए कई उपाय करती है, लेकिन फिर भी कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं. ऐसे में आज ये घटना रांची एयरपोर्ट पर हुई. हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं.

 

Related Articles

Back to top button