India GDP Growth: 6.5 प्रतिशत की रफ्तार से भाग रही देश की GDP, चौथी तिमाही में इतनी रही इकोनॉमी... – RGH NEWS
बिजनेस

India GDP Growth: 6.5 प्रतिशत की रफ्तार से भाग रही देश की GDP, चौथी तिमाही में इतनी रही इकोनॉमी…

India GDP Growth दुनिया की चौथी इकोनॉमी बनने की अग्रसर भारत की जीडीपी ग्रोथ का आंकड़ा सामने आ गया है। हाल ही में समाप्त वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था वास्तविक रूप से 6.5 प्रतिशत बढ़ी, जबकि चौथी तिमाही में इकोनॉमी 7.4 फीसदी रही। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों से शुक्रवार को यह पता चलदेश की इकोनॉमी 2024-25 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ी।

 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 6.5 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया था। हालांकि, 2023-24 में भारत की जीडीपी में 9.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी और यह सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बनी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 और 2022-23 में अर्थव्यवस्था क्रमशः 8.7 प्रतिशत और 7.2 प्रतिशत बढ़ी।

वित्त मंत्रालय ने क्या जताया था अनुमान?

वित्त मंत्रालय ने मार्च 2025 में एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया था कि बाहरी बाधाओं के बावजूद देश की जीडीपी FY25 में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल कर लेगी। वित्त मंत्रालय की मासिक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछली तिमाहियों में अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन सप्लाई साइड में एग्रीकल्चर एवं सर्विस सेक्टर के मजबूत प्रदर्शन और डिमांड साइड में कंसेप्शन एंड कोर मर्चेंट एंड सर्विस एक्सपोर्ट में लगातार बढ़ोतरी से प्रेरित था।

 

इस तिमाही में 7.4 प्रतिशत बढ़ी इकोनॉमी

जनवरी-मार्च तिमाही के लिए आधिकारिक जीडीपी वृद्धि के आंकड़े भी शुक्रवार को जारी किए गए। इस तिमाही के दौरान इकोनॉमी 7.4 प्रतिशत बढ़ी। अप्रैल-जून, जुलाई-सितंबर और अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाहियों के दौरान देश की इकोनॉमी में क्रमशः 6.7 प्रतिशत, 5.6 प्रतिशत और 6.2 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की गई है।

 

Read more बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 

भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा : पीयूष गोयल

India GDP Growthकेंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा था कि भारत अगले 30 सालों तक दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। मंत्री गोयल ने सीआईआई के वार्षिक कार्यक्रम में कहा कि देश ने 6-7 प्रतिशत की स्थिर वृद्धि दर बनाए रखी है और स्थिर मूल्यों पर इसे 8 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले उभरते बाजारों में से एक बना हुआ है।

 

यह

Related Articles

Back to top button