खेल

IPL 2025 Eliminator MI vs GT: गुजरात और मुंबई के बीच आज होगा एलिमिनेटर मुकाबला, यहां जानें Live Streaming से लेकर कब और कहां देखें मैच..

IPL 2025 Eliminator MI vs GT : IPL 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आज जो टीम हारेगी उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा और जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 खेलेगी। बता दें कि दोनों टीमें प्लेऑफ में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2023 के क्वालिफायर-2 में भिड़ी थीं। तब गुजरात ने मुंबई को 62 रन से हराया था।

 

मुंबई के खिलाफ गुजरात का पलड़ा भारी

IPL में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से GT ने 5 मैच जीते हैं तो वहीं MI को सिर्फ 2 जीत नसीब हुई है। इस तरह अभी तक गुजरात का पलड़ा ज्‍यादा भारी है। दोनों टीमें सीजन में तीसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले जब दो मुकाबले खेले गए तो दोनों बार गुजरात को जीत मिली। दोनों टीमें महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पहली बार भिड़ेंगी।

5वीं बार एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी MI

मुंबई इंडियंस 5वीं बार IPL का एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी। इससे पहले, 2011, 2012, 2014 और 2023 में खेली थी। इन सभी सीजन में टीम खिताब जीतना तो दूर फाइनल तक भी नहीं पहुंची। 2011 और 2023 में एलिमिनेटर जीता था लेकिन क्वालिफायर-2 हार गई। वहीं, 2012 और 2014 में एलिमिनेटर में ही हारकर बाहर हो गई थी। वहीं गुजरात पहली बार एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Probable XII MI: Rohit Sharma, Jonny Bairstow, Suryakumar Yadav, Charith Asalanka, Tilak Varma, Hardik Pandya, Naman Dhir, Mitchell Santner, Deepak Chahar, Trent Boult, Jasprit Bumrah, Ashwani Kumar/Karn Sharma

 

 

Read more Ankita Murder Case: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में अदालत ने सुना दी सजा, तीनों दोषियों को मिला आजीवन कारावास की सजा…

 

 

IPL 2025 Eliminator MI vs GTProbable XII GT: Sai Sudharsan, Shubman Gill, Kusal Mendis, Sherfane Rutherford, Shahrukh Khan, Rahul Tewatia, Rashid Khan, Gerald Coetzee, Arshad Khan, R Sai Kishore, Mohammed Siraj, Prasidh Krishna

 

Related Articles

Back to top button