Gold Rate Today: सोने के दाम में आई जबरदस्त गिरावट, इतने रुपये का हुआ 24 कैरेट का सोना... – RGH NEWS
बिजनेस

Gold Rate Today: सोने के दाम में आई जबरदस्त गिरावट, इतने रुपये का हुआ 24 कैरेट का सोना…

Gold Rate Today  हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह 5 अगस्त 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.54 फीसदी या 522 रुपये की गिरावट के साथ 95,937 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.46 फीसदी या 441 रुपये की गिरावट के साथ 94,948 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा 3 अक्टूबर 2025 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.49 फीसदी या 472 रुपये की गिरावट के साथ 96,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

 

चांदी में भी आई गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी शुरुआती कारोबार में 0.55 फीसदी या 536 रुपये की गिरावट के साथ 97,290 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.60 फीसदी या 20.10 डॉलर की गिरावट के साथ 3323.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.52 फीसदी या 17.11 डॉलर की गिरावट के साथ 3300.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

Read more Chhattisgarh News today: छत्तीसगढ़ मैं सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 15 से ज्यादा खूंखार माओवादियों ने डाला हथियार..

 

 

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव शुक्रवार सुबह 0.61 फीसदी या 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 33.22 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.76 फीसदी या 0.25 डॉलर की गिरावट के साथ 33.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता

Related Articles

Back to top button