छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News Raipur: रायपुर के इन होटलों में खुलेआम चल रहा था देह व्यापार का धंधा, सेक्स रैकेट चलाने वाले दो होटल संचालक हुए गिरफ्तार

Cg News Raipur:    छत्तीसगढ़ कि राजधानी रायपुर के गंज इलाके में सेक्स रैकेट चलाने वाले दो होटल संचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस मामले में 8 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।

Read More:Jhharkhand News: पुलिस को मिली सफलता! नक्सलवाद सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 इनामी नक्सली ढेर!

आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई

कल यानि रविवार को पुलिस ने होटल गगन ग्रैंड और आदित्य गेस्ट हाउस के संचालक कुणाल बाग व पार्टनर सुमित बावरिया को गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने देहव्यापार संचालित करना स्वीकार किया है। दोनों के कब्जे से 3 मोबाइल बरामद हुए है। इन मोबाइलों में कॉलगर्ल को ग्राहकों के पास भेजने के साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं। इन आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Read More:Cg Govt Job News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-24 के लिए जारी कि समय सारणी, देखे पेपर किन-किन तिथियों में होगी आयोजित!

 **दो होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़**

दरअसल, बीते दिनों रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो होटलों होटल आदित्य गेस्ट हाउस और गगन ग्रैंड में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया था। मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। होटल संचालक और उसका साथी फरार था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, ​फिर जाकर अब फरार संचालक पुलिस के गिरफ्त में हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button