शिक्षा

MP Board: टॉपर्स के लिए सरकार का बड़ा तोहफा, कक्षा 12वीं में 75% से अधिक अंक वाले छात्रों को मिलेंगे 25 हजार रुपये, आदेश जारी..

MP Board मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक बार फिर खुशखबरी आई है। जो छात्र-छात्राएं 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाए हैं, उन्हें राज्य सरकार मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत 25,000 रुपए की राशि प्रदान करेगी। यह राशि सीधे छात्रों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी कर जिला शिक्षा अधिकारियों को बच्चो को बैंक खातों की जानकारी मांगी है। छात्रों की बैंक जानकारी एक सप्ताह में पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

Student
Student ही

Read more Covid Cases in India: भारत में फिर लौटा कोरोना, 300 से ज्यादा मिले मरीज दिल्ली में एडवाइजरी जारी, पढ़े कहां कितने मिले मरीज…

 

 

मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा तोहफा

मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत इस साल भी एमपी बोर्ड की 12वीं में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक मिलने पर मेधावी छात्रों को इनाम में दी जा रही है।

जिला शिक्षा अधिकारियों के लिए निर्देश जारी

योजना को लेकर शिक्षा विभाग ने मेधावी छात्रों की बैंक डिटेल्स मांगी है। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि पात्र विद्यार्थियों की बैंक खाता जानकारी (खाता नंबर, IFSC कोड और बैंक शाखा का नाम) एक सप्ताह के भीतर शिक्षा पोर्टल पर दर्ज की जाए।

पोर्टल पर उपलब्ध है पात्र छात्रों की सूची

MP Boardमाध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सभी पात्र विद्यार्थियों की सूची संबंधित जिला शिक्षा कार्यालयों के ईमेल और पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी जानकारियां सही और समय पर दर्ज हों। सभी प्रक्रिया समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button