देश

Covid Cases in India: भारत में फिर लौटा कोरोना, 300 से ज्यादा मिले मरीज दिल्ली में एडवाइजरी जारी, पढ़े कहां कितने मिले मरीज…

Covid Cases in India देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद में 20, उत्तर प्रदेश में 4, हरियाणा में 5 और बेंगलुरु में 9 महीने का एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस प्रकार, देश में कुल 312 सक्रिय मामले हैं और अब तक 2 मौतें हो चुकी हैं।

 

इस बीच, दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के संबंध में एक नई एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीनेशन की पूरी व्यवस्था रखें।

 

दिल्ली के अस्पतालों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हर पॉजिटिव कोविड सैंपल को जीनोम अनुक्रमण के लिए लोक नायक अस्पताल भेजा जाए। सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अपनी रिपोर्ट दिल्ली स्वास्थ्य डेटा में प्रस्तुत करनी होगी।

इम्यूनिटी को कमजोर करता है JN.1 वैरिएंट

 

JN.1, ओमिक्रॉन के BA2.86 का एक स्ट्रेन है। इसे अगस्त 2023 में पहली बार देखा गया था। दिसंबर 2023 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया।

 

इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स हैं, जो इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं। अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार JN.1 पहले के वैरिएंट्स की तुलना में ज्यादा आसानी से फैलता है, लेकिन यह बहुत गंभीर नहीं है। यह दुनिया के कई हिस्सों में सबसे आम वैरिएंट बना हुआ है।

 

Read more CG Current News: सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज, छत्तीसगढ़ में आज से योजना लागू… यहां जानें क्या है क्राइटेरिया…

 

 

Covid Cases in IndiaJN.1 वैरिएंट के लक्षण कुछ दिनों से लेकर हफ्तों तक कहीं भी रह सकते हैं। अगर आपके लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं, तो हो सकता है कि आपको लंबे समय तक रहने वाला कोविड हो। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें COVID-19 के कुछ लक्षण ठीक होने के बाद भी बने रहते हैं

Related Articles

Back to top button