Aadhaar Card Update for Free:फ्री में आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए अब बचे हैं चंद दिन , डेडलाइन खत्म होने पर लगेगा चार्ज…

Aadhaar Card Update for Free “आधार कार्ड” जरूरी दस्तावेजों में से एक है, जिसका कुछ कार्यों को करवाने के दौरान होना बेहद जरूरी होता है। बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना हो, कॉलेज में दाखिला करवाना हो या फिर कोई सरकारी या बैंक से जुड़ा काम करवाना हो, इसके लिए आधार की जरूरत पड़ती है और इसका अपडेट होना बहुत जरूरी है। अगर आपको नाम, पता या जन्मतिथि जैसे बदलाव या अपडेटशन करवाना है तो बिना किसी चार्ज के मुफ्त में आप ये काम करा सकते हैं।
Free Aadhaar Update Deadline 2025
यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के अनुसार आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करवाने की आखिरी तारीख अभी तक 14 जून 2025 है। ऐसे में आधार यूजर्स के पास ये तारीख आखिरी है जब तक वो मुफ्त में आधार अपडेट कर सकेंगे। बाद में 50 से 100 रुपये तक का भुगतान करना होगा और फिर जाकर नाम, पता, जन्म तारीख जैसे बदलाव कर सकेंगे।
कैसे और कहां से मुफ्त में अपडेट करें आधार?
मुफ्त में आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए ऑनलाइन प्रोसेस अपनाना सकते हैं और इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत भी नहीं है। घर बैठे या कहीं से भी बस ऑनलाइन प्रोसेस को अपनाकर आधार अपडेट कर सकते हैं। UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट- माय आधार पोर्टल (MyAadhaar Portal) पर जाएं। चाहें तो फोन में MyAadhaar App को भी डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं। आधार लिंक्ड फोन नंबर को एंटर करना होगा, ओटीपी आएगा और फिर आसानी से लॉगिन हो जाएगा।
कैसे अपडेट करें आधार पर नाम और पता?
Aadhaar Card Update for Freeसबसे पहले myAadhaar वेबसाइट पर जाए।
अपने अनुसार भाषा का चयन करने के बाद लॉगिन करें।
इसके लिए आधार लिंक्ड फोन नंबर को एंटर करें।
फोन नंबर पर ओटीपी आएगा उसे एंटर करने के बाद आगे बढ़े।
अपडेट आधार का ऑप्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें।
डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करने के बाद कई ऑप्शन शो होंगे।
Aadhaar Card Update for Freeनाम, पता या जन्म तारीख आदि में से जो चेंज या अपडेट करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
अपडेट जानकारी से संबंधित दस्तावेज को सब्मिट करें।
Address बदले के लिए Address Proof से संबंधित दस्तावेज जमा करें।
सब्मिट करने के बाद आधार का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।



