छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Samachar: छत्तीसगढ़ में आयुर्वेदिक डॉक्टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा “मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग हैं…” पुलिस भी पढ़कर हैरान…

Chhattisgarh Samachar छावनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक डॉक्टर बी.के. राठौर, कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक में पदस्थ थे और हाल ही में एक आदिवासी युवती के साथ उनका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी घटना के बाद वे मानसिक तनाव में थे और कल ही चारामा से भिलाई लौटे थे।

 

 

Read more Cg News: लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

 

 

Chhattisgarh Samacharजानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो के बाद डॉक्टर पर युवती ने इलाज के नाम पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। गांव में इस मामले को लेकर एक सामाजिक बैठक भी हुई थी, जिसकी चर्चा डॉक्टर द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में भी है। नोट में बैठक में शामिल कुछ लोगों के नाम भी दर्ज हैं।बताया जा रहा है कि वीडियो के कारण उत्पन्न बदनामी और आत्मग्लानि के चलते डॉक्टर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही छावनी सीएसपी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button