Jyoti Malhotra Arrested: कौन है यूट्यूबर ज्योति? देश से जासूसी करने का लगा है आरोप, पाकिस्तान भेजती थी सूचनाएं... – RGH NEWS
देश

Jyoti Malhotra Arrested: कौन है यूट्यूबर ज्योति? देश से जासूसी करने का लगा है आरोप, पाकिस्तान भेजती थी सूचनाएं…

Jyoti Malhotra Arrested एक तरफ जहां पाकिस्तान पर वॉटर स्ट्राइक हो रहा है। वहीं, भारत में घूम रहे पाकिस्तानी जासूसों पर भी एक्शन जारी है। पिछले सात दिनों में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में 6 लोग पकड़े जा चुके हैं। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का है। ज्योति पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। ज्योति पाकिस्तान क्यों गई थी? पाकिस्तान हाईकमिशन से ज्योति का क्या संबंध है? पाकिस्तान में ज्योति किससे बात करती थी? यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा आखिरकार कैसे पकड़ी गई? आखिर कौन है ये ज्योति मल्होत्रा? पूरी डिटेल इस रिपोर्ट में पढ़िए…

गोपनीय सैन्य जानकारियां भेजने का आरोप

हरियाणा की हिसार पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में ज्योति मल्होत्रा नाम की एक महिला यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। ज्योति पर पाकिस्तान को भारत की गोपनीय सैन्य जानकारियां भेजने का आरोप है। ज्योति मल्होत्रा ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती है। ज्योति दो बार पाकिस्तान भी हो आई है।

 

एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में आई ज्योति

ज्योति ने पाकिस्तान हाई कमीशन के अंदर का वीडियो बनाया है। इस वीडियो में ज्योति के साथ जो शख्स दिख रहा है। ये एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश है। ये पाकिस्तान हाईकमिशन में काम करने वाला वही दानिश है, जिसे भारत सरकार ने 13 मई को परसोना नॉन ग्राटा डेक्लेयर करते हुए देश छोड़ने का आदेश दे दिया था।

कौन है ये ज्योति मल्होत्रा?

ज्योति दानिश के संपर्क में कैसे आई? पाकिस्तान के लिए जासूसी की पूरी कहानी क्या है? ये जानने से पहले ज्योति की प्रोफाइल समझ लीजिए। हरियाणा के हिसार में रहने वाली ज्योति मल्होत्रा व्लॉगर है। ज्योति यूट्यूब पर ट्रैवल विद जो नाम से चैनल चलाती है। यू ट्यूब पर ज्योति के चैनल के 3 लाख 77 हजार सब्सक्राइबर हैं। इंस्टाग्राम में ज्योति के 1 लाख 32 हजार सब्सक्राइबर हैं। फेसबुक में ज्योति के 3 लाख 21 हजार फॉलोअर्स हैं।

 

पहली बार 2023 में गई पाकिस्तान

ज्योति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। व्लॉगिंग के लिए अलग-अलग देशों में जाती है। ज्योति दो बार पाकिस्तान गई है। बांग्लादेश इंडोनेशिया सहित कई देशों की यात्रा कर चुकी है। लेकिन असली कहानी ज्योति की पाकिस्तान यात्रा से शुरु होती है।अपने ट्रैवल चैनल ट्रैवल विद जो के शूट के सिलसिले में ज्योति पहली बार 2023 में पाकिस्तान गई थी।

 

दानिश और ज्योति की दोस्ती परवान चढ़ी

पाकिस्तान जाने के लिए वीजा के सिलसिले में ज्योति का भारत स्थित पाकिस्तान हाईकमीशन जाना हुआ था। पाकिस्तान हाईकमीशन में ज्योति की मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई। यहीं से दानिश और ज्योति की दोस्ती परवान चढ़ने लगी।

 

Read more Cg News Today: मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा के अवसर पर शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया

 

 

दानिश ने ज्योति का वीजा दिलाकर पाकिस्तान भेजा

Jyoti Malhotra Arrestedबताया जाता है दोनों में काफी क्लोज रिलेशन बन गए थे। दानिश ने ज्योति का वीजा दिलाकर पाकिस्तान भेजा। दानिश के माध्यम से ज्योति की पहचान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अन्य एजेंटों से कराई गई, जिनमें अली अहसान और शाकिर उर्फ राणा शहबाज शामिल है। जिस शहबाज का नाम सामने आया है, उस शहबाज का नंबर ज्योति ने अपने मोबाइल में जट्ट रंधावा के नाम से सेव किया था

Related Articles

Back to top button