Cyclone Shakti Landfall Update: हो जाये सावधान! आ रहा है चक्रवाती तूफान 'शक्ति', इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट जारी – RGH NEWS
देश

Cyclone Shakti Landfall Update: हो जाये सावधान! आ रहा है चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’, इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट जारी

Cyclone Shakti Landfall Update मानसून की एंट्री के साथ ही देश में भयंकर चक्रवाती तूफान की दस्तक भी हो रही है, जो बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा है और अंडमान सागर से होते हुए मानसून के साथ केरल में एंट्री कर सकता है। इस तूफान का ‘शक्ति’ नाम दिया गया है और अगर चक्रवाती तूफान पूरी तरह एक्टिव होकर आगे बढ़ा तो यह ओडिशा और पश्चिम बंगाल में समुद्र तटों से टकरा सकता है।

 

चक्रवाती तूफान शक्ति से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बांग्लादेश के खुलना और चटगांव को भी खतरा होगा। Mint की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के मौसम विज्ञानी मुस्तफा कमाल पलाश ने ही एक पोस्ट लिखकर चक्रवाती तूफान के बारे में बताया। वहीं TOI की रिपोर्ट के अनुसार, अंडमान सागर के ऊपर 16 से 18 मई के बीच एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा, जो 22 मई तक कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो सकता है।

5सिस्टम 23 से 28 मई के बीच साइक्लोन शक्ति को एक्टिव कर सकता है। हालांकि अभी तक चक्रवाती तूफान के रास्ते और स्पीड का पता नहीं लग पाया है, लेकिन तूफान के एक्टिव होने की संभावना है।

साइक्लोन का किन शहरों में असर रहेगा?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अंडमान सागर पर एक साइक्लोनिक सर्कलेशन देखा है, जो 16 से 22 मई के बीच निम्न दबाव वाले क्षेत्र में विकसित हो सकता है। यह सिस्टम 23 से 28 मई तक चक्रवात शक्ति के रूप में एक्टिव हो सकता है, जो संभावित रूप से भारत में ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों के साथ-साथ बांग्लादेश में खुलना और चटगांव को प्रभावित कर सकता है।

 

दक्षिण-पश्चिम मानसून 13 मई 2025 तक दक्षिणी बंगाल की खाड़ी, दक्षिणी अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में एंट्री कर चुका है। पिछले 7 साल में पहली बार मानसून समय से पहले बंगाल की खाड़ी में आया। चक्रवात शक्ति के एक्टिव होने से तटीय इलाकों में बाढ़, तूफानी हवाएं और बहुत भारी बारिश हो सकती है।

 

Read more Cg News Today: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक में सेक्टर सीतागांव के समाधान शिविर मे हुए शामिल

 

 

Cyclone Shakti Landfall Updateदिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जैसे क्षेत्रों में मई के मध्य तक गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और छत्तीसगढ़ सहित दक्षिणी और मध्य राज्यों में भी प्री-मानसून की बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button