Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में रानू साहू समेत पांच की हिरासत बढ़ी.. – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में रानू साहू समेत पांच की हिरासत बढ़ी..

Chhattisgarh Latest News छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले (Korba Locale) में जिला खनिज न्यास घोटाले की जांच में एक और बड़ा मोड़ आया है। मंगलवार को इस मामले में चार पूर्व जनपद पंचायत सीईओ (Janpad Panchayat CEOs) को विशेष न्यायालय (Extraordinary Court) में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 19 मई तक के लिए रिमांड पर भेज दिया।

 

रिमांड पर भेजे गए अधिकारियों में तत्कालीन DMFT नोडल अधिकारी भरोसाराम ठाकुर (Bharosaram Thakur), सीईओ भूनेश्वर सिंह राज (Bhuneswar Singh Raj), राधेश्याम मिर्झा (Radheshyam Mirzha) और वीरेंद्र कुमार राठौर (Virendra Kumar Rathore) शामिल हैं।

 

EOW की ओर से अदालत में बताया गया कि पूछताछ के दौरान कई नए सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जरूरी दस्तावेज और सबूत इकट्ठा करने के लिए समय की जरूरत है। अदालत ने इस दलील को स्वीकार करते हुए रिमांड अवधि बढ़ा दी।

 

निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू

 

रानू साहू समेत पांच आरोपियों की न्यायिक हिरासत 27 मई तक बढ़ी

 

इस बीच, इस घोटाले में पहले से जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू (Suspended IAS Ranu Sahu), सौम्या चौरसिया (Saumya Chaurasiya), सूर्यकांत तिवारी (Suryakant Tiwari), माया वारियर (Maya Warrior) और मनोज द्विवेदी (Manoj Dwivedi) की न्यायिक हिरासत (Legal Care) 27 मई तक बढ़ा दी गई है।

 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) और EOW दोनों एजेंसियों की ओर से अदालत को बताया गया कि नए गिरफ्तार अधिकारियों से चल रही पूछताछ से मिले तथ्यों को मिलाने और सबूतों की पुष्टि के लिए अन्य आरोपियों की हिरासत बढ़ाना जरूरी है।

 

90 करोड़ से रुपये ज्यादा का गबन

 

अब तक की जांच में ₹90.48 करोड़ के गबन (Misappropriation) की पुष्टि हो चुकी है। यह घोटाला खनिज न्यास मद के दुरुपयोग से जुड़ा हुआ है, जिसे आदिवासी और खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए खर्च किया जाना था।

 

Read more Chhattisgarh Top News: साय कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर…

 

 

Chhattisgarh Latest Newsजांच एजेंसियों को आशंका है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े नाम और घोटाले के नए आयाम सामने आ सकते हैं। इसलिए अधिकारियों से पूछताछ तेज कर दी गई है और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button