BJP MP Webdite Hacked: BJP की ऑफिशियल वेबसाइट हैक, ‘ऑपरेशन बुनयान-अल-मरसूस’ का जिक्र…….!

BJP MP Webdite Hacked भारत-पाकिस्तान तनावपूर्ण माहौल के बीच शनिवार, 10 मई को हैकर्स ने बीजेपी की मध्यप्रदेश यूनिट की ऑफिशियल वेबसाइट को हैक कर लिया। इस हैकिंग में ‘ऑपरेशन बुनयान-अल-मरसूस’ का नाम प्रमुखता से दिखाया गया, जो एक संभावित साइबर वारफेयर ऑपरेशन से जुड़ा प्रतीत होता है। इस मामले में बीजेपी के प्रदेश मीडिया आशीष अग्रवाल ने बताया कि “सुबह वेबसाइट हैक होने की जानकारी मिली थी। इसे तुरंत रिस्टोर कर लिया गया है।
वेबसाइट पर क्या लिखा मिला?
वेबसाइट खोलने पर होमपेज पर “YOU HAVE BEEN HACKED – PFA CYBER FORCE” का मैसेज देखा गया। साथ ही ‘ऑपरेशन बुनयान-अल-मरसूस’ जैसे शब्द इस्तेमाल किए गए, जिसका अर्थ अरबी में ‘शीशे से बनी मजबूत दीवार’ होता है। यह ऑपरेशन पाकिस्तान से जुड़ी साइबर गतिविधियों में भी पूर्व में देखा गया है।

404 एरर और वेबसाइट रिस्टोर की प्रक्रिया
फिलहाल वेबसाइट खोलने पर ‘404 Error’ और “Please Try Again” जैसा संदेश दिख रहा है। बीजेपी आईटी सेल को जैसे ही सूचना मिली, उन्होंने वेबसाइट रिस्टोर करने का काम शुरू कर दिया।
सुबह वेबसाइट हैक की जानकारी मिलते ही रिस्टोर किया
BJP MP Webdite Hackedबीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि “सुबह वेबसाइट हैक होने की जानकारी मिली थी। इसे तुरंत रिस्टोर कर लिया गया है।” हालांकि बीजेपी की राष्ट्रीय वेबसाइट के हैक होने की बात को उन्होंने खारिज किया, पर कई यूजर्स को bjp.org पर भी फिलहाल एरर दिखाई दे रहा है।



