Gemini Nano: Google ने Chrome पर ऑनलाइन ठगी से बचाव करने के लिए सेफ्टी टूल किया लॉन्च, ऑनलाइन स्कैम पर ऐसे करेगी काम…

Gemini Nano अगर आप भी इंटरनेट पर कुछ सर्च करते वक्त या किसी वेबसाइट पर जाते हुए ठगी के शिकार होने से डरते हैं, तो अब थोड़ी राहत की खबर है. Google ने अपने Chrome ब्राउज़र में एक नया और स्मार्ट AI टूल जोड़ दिया है, जो ऑनलाइन स्कैम यानी धोखाधड़ी से बचाने का काम करेगा.
क्या है Gemini Nano?
Gemini Nano दरअसल एक on-device LLM (large language model) है. इसका मतलब यह है कि यह AI टूल आपके सिस्टम पर ही काम करता है — बिना किसी इंटरनेट डिले के. इसका फायदा यह है कि यह नए-नए स्कैम ट्रिक्स को भी तुरंत पहचान लेता है, चाहे वो पहले कभी दिखे हों या नहीं.
Google के मुताबिक, “यह टूल वेबसाइट्स की जटिल जानकारी को तेजी से समझता है और यह तय करता है कि वो वेबसाइट असली है या आपको धोखा देने की कोशिश कर रही है.”
Chrome और Android में AI अलर्ट (Gemini Nano)
Gemini NanoGoogle ने बताया कि यह AI केवल वेबसाइट्स को ही नहीं पहचानता, बल्कि अब Chrome और Android पर यूजर्स को स्कैम वाले नोटिफिकेशन पर भी चेतावनी (warning) देगा. अगर कोई संदिग्ध नोटिफिकेशन आएगा, तो आपके पास दो विकल्प होंगे — या तो उस साइट से unsubcribe करें या कंटेंट को देखने की अनुमति दें. अगर आप चाहें तो इस चेतावनी को गलत मानकर भविष्य में उस साइट से नोटिफिकेशन मिलने की इजाज़त भी दे सकते हैं.



