Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
देश

Big Breaking: भारत ने पाकिस्तान पर 24 मिसाइल दागीं, 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर….

Big Breaking भारत ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। भारत की इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

 

पीएम मोदी ने मॉनीटर किया पूरा ऑपरेशन

 

भारत की तरफ से पाकिस्तान के अंदर आतंकियों के ठिकानों पर भीषण हमला किया गया है। इस हमले में लश्कर और जैश के आतंकी ठिकाने तबाह किए गए हैं। पीएम मोदी ने पूरा ऑपरेशन मॉनीटर किया है और अजीत डोभाल लगातार उनके संपर्क में थे। भारत ने लश्कर और जैश के ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया है। मजूद अजहर का बहावलपुर ठिकाना ध्वस्त हुआ है और लश्कर का मुरीदके कैंप तबाह हुआ है।

 

अधिकारियों ने दी ये जानकारी 

 

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे के खिलाफ मिसाइल हमलों में प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा समूहों के मुख्यालयों को निशाना बनाया। अधिकारियों ने बताया कि लक्षित नौ स्थलों में बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय शामिल है। ये दोनों ही पाकिस्तानी पंजाब में हैं।

 

 

Read more Operation Sindoor: भारत ने ले लिया पहलगाम हमला का बदला.. पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर किया Air Strike…

 

हमलों में तीनों सेनाओं की हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया

 

Big Breakingहमलों में तीनों सेनाओं, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की सटीक हमला करने वाली हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें लोइटरिंग म्यूनिशन भी शामिल है। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अंदर आतंकवादी शिविरों पर हमलों के निर्देशांक खुफिया एजेंसियों द्वारा प्रदान किए गए थे। हमले केवल भारतीय धरती से किए गए थे। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी। सूत्रों ने ये भी बताया कि भारतीय बलों ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में उनकी भूमिका के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के इरादे से हमलों के लिए स्थान का चयन किया था।

Related Articles

Back to top button